आर.आर. ग्लोबल ने मनाया राम रत्ना दिवस

5 मई का दिन आर.आर. ग्लोबल के लिये एक महत्वपूर्ण दिन है। यह दिवस समुह के संस्थापक बापुजी श्री रामेश्वर लाल काबरा एवं मां जी श्रीमती रत्नी देवी काबरा के परिणय सूत्र में बंधने का पवित्र दिन है। इस वर्ष यह अत्यन्त महत्वपुर्ण था क्योंकि इस वर्ष मां बापुजी की 75वीं स्वर्णिम वैवाहिक सालगिर है।

आप दोनो के सात दशकों से अधिक का यह दाम्पत्य जीवन न केवल एक वैवाहिक जीवन है अपितु सभी के लिये प्रेरणादायी भी है। जिस प्रकार आपने परिवार एवं व्यापार को अपने संस्कारो, सयम, समर्पण और स्नेह से सींचा है वह सभी के लिये एक जींवत आदर्श उदाहरण है।

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 5 मई का दिन राम रत्ना दिवस के रूप में समुह के देश भर के सभी कार्योलयों, कारखानों में अत्यन्त हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समुह के सप्लायर्स, डीलर व डिस्ट्रीब्यूटर भी इस उत्सव में आमंत्रित थे। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समूह में 20 एवं 25 वर्षो से अधिक अवधि से कार्यरत कार्यकर्मियों को सारथी उपाधि से सम्मानित किया गया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन