माहेश्वरी युवा परिषद, कोयंबटूर द्वारा अन्नदान
विगत सप्ताह 27 अप्रैल 2025 अमावस्या के अवसर पर माहेश्वरी युवा परिषद, कोयंबटूर के तत्वाधान मे अन्नदान का आयोजन माहेश्वरी भवन के मुख्य द्वार मेन रोड पर रास्ते से जाते हुए जरूरतमंद राहगीरो को किया गया। ज्ञातत्व रहे कि साथ ही मे काउंटर पर से प्रतिदिन का छाछ वितरण भी जारी था। अन्नदान के तहत गरीब परिवारो एवं जरूरतमंद राहगीरो को 100 से ज्यादा भोजन की थालिया वितरित की गयी। कार्यक्रम मे माहेश्वरी सभा सचिव संतोष मूंदड़ा, सदस्य ओमप्रकाश चांडक, लक्ष्मीकांत भुराडिया, मनोज गग्गड, सुमिरन मालू, आशीष चांडक, यश मालानी इत्यादि ने भाग लिया।
Latest News