श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल बीकानेर की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन सम्पन्न
श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल बीकानेर की कार्यकारिणी की एक बैठक का आयोजन मंडल कार्यकारी सदस्य जगदीश कोठारी के निवास पर रखी गई। प्रेस नोट जारी करते हुए मंडल कार्यकारिणी प्रचार मंत्री शिव प्रसाद राठी ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता मंडल के अध्यक्ष सत्यनारायण राठी ने की। बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी 4 जून 2025 को माहेश्वरी जाति के उत्पत्ति दिवस महेश नवमी पर्व को उत्साह पूर्व मनाए जाने संबंधी व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के संदर्भ में सभी सदस्यों से विचार विमर्श करने हेतु रखी गई। मंडल के मंत्री सुशील करनानी ने बैठक की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि माहेश्वरी जाति के उत्पत्ति दिवस महेश नवमी पर्व हमें हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एकदिवसीय विभिन्न कार्यक्रमों के साथ उल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। मंडल अध्यक्ष ने उपस्थित मंडल कार्यकारिणी के सदस्यों से विचार विमर्श करने के पश्चात बताया कि 4 जून 2025 महेश नवमी पर्व पर प्रात: 9 बजे मोहता चौक स्थित मंगल कार्यालय में भगवान महेश की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का आगाज किया जाएगा तत्पश्चात 9:30 बजे मरूनायक जी के मंदिर में सदैव की बातें पारंपरिक परंपरा का निर्माण करते हुए कलम दवात तथा तराजू का विधिवत पूजन किया जाएगा। प्रात:10:30 बजे विश्वकर्मा गेट बाहर स्थित बिनानी बगीची में भगवान शिव का विशेष अभिषेक एवं आरती का कार्यक्रम रहेगा। मंडल के उपाध्यक्ष किशन चांडक में अन्य कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि शाम 5:15 पर डागा चौक स्थित महेश भवन से सदैव की भांति संचेतन झांकियों सहित विशाल शोभा यात्रा निकलेगी जो विभिन्न माहेश्वरी मोहल्ला से होते हुए पूगल रोड स्थित माखन भोग उत्सव कुंज पहुंचेगी। रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक माखन भोग में जहां एक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएगी वही सदैव की बातें सामूहिक प्रसाद का भी कार्यक्रम रहेगा।
श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल उप मंत्री पवन कुमार राठी ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से सत्यनारायण राठी, जगदीश कोठारी, सुशील करनानी, किशन चांडक, नारायण डागा, घनश्याम कल्याणी, रामकिशन डागा, शिव प्रसाद राठी, मोहित लखानी, आयुष लखानी, यश कोठारी, विमल कुमार मूंदड़ा आदि सदस्यगण उपस्थित थे।
Latest News