अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन के सप्तम कार्य समिति बैठक व दक्षिणांचल अधिवेशन मंगल मैत्री 2025 आयोजित


राष्ट्रीय महिला संगठन की सप्तम कार्य समिति बैठक व दक्षिणाचंल अधिवेशन हंपी कर्नाटक में 9, 10 व 11 अप्रैल 2025 को होटल मिलंगी दक्षिणांचल के आतिथ्य में बहुत ही अच्छे से संपन्न हुआ। इस बैठक का एक उद्देश्य बहनों को अपने सांस्कृतिक धरोहर का भ्रमण भी करवाना था जो की पूर्णता सफल रहा। हंपी जो कि पूरा शहर एक म्यूजियम है। यूनेस्को की धरोहर है। शताब्दियों से जो ग्रंथ में अंकित है भगवान हनुमंत का जन्म स्थान, सुग्रीव राम जी की भेंट, विरुपाक्ष मंदिर, शिव पार्वती का विवाह स्थल, शबरी की झोपड़ी, पंपा सरोवर, 50 के नोट पर अंकित स्टोन रथ का सीम्बोल आज भी अपने वास्तविक रूप में वहां मौजूद है। हर चीज पत्थर पर लिखी है अत: सभी बहनों को वहां का भ्रमण अत्यधिक रोमांचक व आनंदमय लगा। 

दक्षिणांचल की बहनों का स्नेह भरा आतिथ्य 8 अप्रैल से ही शुरू होकर 11 अप्रैल प्रस्थान तक अनवरत जारी रहा। दिनांक 9 अप्रैल की सुबह मंच पूजन व हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम। उद्यमी महिलाओं द्वारा लगाए गए औद्योगिक मेला उद्योग वाटिका का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़ और महामंत्री ज्योति राठी द्वारा किया गया।

संजीवन सिद्धा स्वास्थ्य समिति द्वारा बोन स्कैन मेडिकल कैंप एवं ब्रेस्ट कैंसर पर फिजिकल चेकअप मुंबई के डॉक्टर विलास लड्ढा व अल्पना लड्ढा का विशेष सहयोग एवं राष्ट्रीय समिति प्रभारी कुंतल तोषनीवाल के अथक प्रयास से यह कैंप बहुत सफल रहा सभी बहनों ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के साथ इसका भरपूर लाभ उठाया। डॉ. दंपति ने भी इस सुंदर कार्य हेतु राष्ट्रीय संगठन की बहुत सराहना की साथ ही कहा देशभर में जिसे भी मेडिकल में कोई भी सहायता चाहिए तो वह हमेशा तत्पर है। उनके इस सराहनीय कार्य हेतु सभी ने इनका आभार माना। 

द्वितीय सत्र में महेश वंदना की सुंदर प्रस्तुति व आयोजक दक्षिणांचल के पांचो प्रदेश अध्यक्ष द्वारा गाए गए भावभीने स्वागत गीत के साथ सप्तम कार्य समिति बैठक प्रारंभ हुई। दक्षिणांचल उपाध्यक्ष अनुसया मालू ने सभी का शाब्दिक स्वागत किया। दक्षिणांचल संयुक्त मंत्री रेनू सारडा के संचालन के साथ ही आयोजक संस्था द्वारा मंचासीन पदाधिकारीयो का स्वागत किया गया।

महामंत्री ज्योति राठी द्वारा बैठक का संचालन करते हुए सर्वप्रथम वीर शहीद व दिवंगत स्वजनों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विगत बैठक की कार्यवाही की सभागार द्वारा पुष्टि करते हुए सर्वप्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़ द्वारा अपने उद्बोधन का शुभारंभ सियाराम मै सब जग जानिए करहूं प्रणाम जोरि जुग पानि से करते हुए मंगल मैत्री की सुंदर शाब्दिक विवेचना कर संगठन में स्नेह, प्रेम, भाईचारा, अपनापन अर्थात सर्व कल्याण के सुखद भाव को अपनाते हुए बैठक का उद्देश्य बताया। आयोजक संस्था द्वारा सुंदर आतिथ्य के लिए सभी का अभिनंदन व आभार व्यक्त किया। बैठक का शुभारंभ हनुमान चालीसा से हुआ जिसकी प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा जिस कार्य की शुरुआत विघ्न हरण का का पूजन करते हुए करते हुए हनुमत स्मरण के साथ होती है वह काम बिना बाधा के अवश्य सफल होता है और इस परंपरा को सभी को अपनाना चाहिए। संगठन के हित में संगठन के कार्यों पर अपने अपने विचारों को रखा और कहा की जब हम यहां से जाए तो   अंतर्मन की आंखें खोलो और अंतर निर्मल होय रे इस वाक्य को चरितार्थ करके यहां से जाना हैं। आपने प्रदेशों के त्रैमासिक मूल्यांकन के रिपोर्ट की कैटिगरी अनुसार  घोषणा की। आगामी समय में आने वाले कार्यक्रम की तथा महासभा द्वारा संचालित कार्यों की जानकारी सभागार के समक्ष रखी। 4 जून को महेश नवमी हमारा जातीय पर्व है जिसको परिवार और मित्रों के साथ धूमधाम के साथ मनाने के लिए सभी को कहा। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन के तत्वाधान में संस्कार सिद्धा समिति द्वारा सात दिवसीय ऑनलाइन कार्यक्रम जीवन के रंग अभिप्रेरणा के संग जूम पर होगा जिसमें प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकरों द्वारा राष्ट्रीय व सामाजिक विषयों पर प्रेरक विचारों से सभी अभिप्रेरित होंगे। इस अवसर पर विशेष रूप से महिला संगठन द्वारा किशोरियों एवं युवतियों की रक्षा हेतु आत्मरक्षा अभियान की पहल भी होगी। इसी समिति द्वारा किशोरियों के लिए चार दिवसीय आवासीय शिविर सिद्धि सृजन 25 से 28 अक्टूबर 2025 धू्रव ग्लोबल स्कूल संगमनेर में आयोजित किया जा रहा है जिसका उद्घाटन पूज्य स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज के पावन कर कमलो द्वारा होगा। चौथे दिन सभी किशोरियों को शिर्डी के साइन तीर्थ पार्क और वाटर पार्क का भी आनंद होगा। आगामी कार्य समिति बैठक 5 अगस्त 2025 को वर्चुअल होगी। दिसंबर माह में कार्यकारिणी बैठक आध्यात्मिक शिविर तथा उत्तरांचल अधिवेशन प्रस्तावित है। 19-20 अप्रैल को इंदौर में चेतना लहर तथा विवाह परामर्श समिति के द्वारा आयोजित ट्रेनिंग कार्यक्रम की भी जानकारी दी। सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन कार्यक्रम सभी जिलों में संपन्न करने की आवश्यकता पर बल देते हुए अहमदाबाद जिले में महिला दिवस पर आयोजित बृहद वैक्सीनेशन कार्यक्रम की सराहना की।

महामंत्री ज्योति राठी द्वारा सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया  विगत तीन माह में सभी समिति यों द्वारा किए गए कार्यों का संक्षिप्त विवरण बताया, संगठन द्वारा जो कार्य किए गए उसकी विस्तृत जानकारी दी। अंत में यही कहा हमारी परिस्थितियाँ, दुनिया की उलझने यूं ही चलती रहेगी मगर उसमें से निकलकर जो अपने आप को सिद्ध कर पाए वहीं एक निखरता  हुआ व्यक्तित्व है। 

इसके पश्चात कोषाध्यक्ष किरण लड्ढा द्वारा संगठन के आय व्यय की संपूर्णता जानकारी सभागार को दी गई। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय शोभा सादानी  ने अपने उद्बोधन में प्रदेश पदाधिकारीयो से कहा कि प्रदेश राष्ट्र की नीव है अत: उन्हें सशक्त होना जरूरी है प्रदेश पदाधिकारी को वक्ता बनकर अपने कार्यों को प्रदर्शित करना आना चाहिए। राष्ट्र के कार्य योजनाओं को ग्रासरूट तक पहुंचाना उनका काम है अत: उन्हें एक अच्छा वक्ता बनना बहुत जरूरी है। प्रदेश की स्थानीय संस्थाओं को आयोजक बनाएं और अपने दायरे से बाहर निकल कर अनुभव के आधार पर कार्यकर्ताओं की खोज करें आपसी चर्चा व विचार विमर्श पर विशेष ध्यान दें। 

महिला सेवा ट्रस्ट की सचिव मीना सावंल द्वारा महिला सेवा ट्रस्ट की सरगर्भित जानकारी प्रस्तुत की गई। विधान समिति प्रभारी मंगल मरदा द्वारा प्रादेशिक विधान के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी सभागार को दी। सभी प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री ने उनसे सलाह मशवरा किया। तत्पश्चात राष्ट्रीय समिति प्रभारी कुंतल तोषनीवाल, अनुराधा जाजू, निर्मला मल, प्रेमा झंवर, भाग्यश्री चांडक द्वारा अपने-अपने माहेश्वरी अपने समिति के आगामी योजनाओं बाबत जानकारी दी गई। अनुसयाजी मालू द्वारा आगामी बाल एवं किशोरी विकास कार्यशाला सिद्धि सृजन संबंधी जानकारी विस्तृत रूप से सभागार को दी। महामंत्री ज्योति राठी के आभार प्रदर्शन के साथ सभा समाप्त हुई। दक्षिणांचल द्वारा पांचो प्रदेश स्तरीय गागर में सागर आशु वाचन व अध्यात्म जीवन के रस इन कार्यक्रमों का संचालन अनुराधा जाजू द्वारा किया गया। कार्यक्रम की सभी ने बहुत सराहना की। रात्रि में संचार सिद्धां समिति द्वारा तकनीकी ज्ञान के साथ एक मनोरंजन तंबोला खिलाया गया। समिति प्रभारी भाग्यश्री चांडक, प्रदर्शक उर्मिला कलंत्री और सभी सह प्रभारी ने अपना सहयोग दिया।      

दिनांक 10-4-2025, सुबह 6:30 से 11 बजे तक मैत्री भ्रमण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ सभी व्यवस्थाएं बहुत ही सुनियोजित थी। 11 बजे सभी अपने गंतव्य तक आए। दोपहर 2 बजे दक्षिणांचल उद्घाटन समारोह संचालिका सुनीता चरखा और सुनीता जी लाहोटी के संचालन से प्रारंभ हुआ। सुंदर पारंपरिक स्वागत के साथ सभी मंचस्थ अतिथियों का स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़ द्वारा कार्यक्रम के उद्घाटन की विधिवत घोषणा की गयी। आंचलिक उपाध्यक्ष अनुसुया मालू  ने सभी का स्वागत किया। स्वागत अध्यक्ष संगीता बियानी ने आयोजक संस्था का अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का पदाधिकारी का शब्द सुमनों से स्वागत किया। विशेष अतिथि सरोज तोषनीवाल ने सभी से आग्रह किया कि ऐसे आयोजन में हम सभी तन मन धन से जुड़े तभी समाज व संगठन प्रगति पथ पर आगे बढ़ सकते हैं। विशेष अतिथि श्री गोविंद चांडक ने संस्कृति व शक्ति का प्रतीक हंपी नगरी में सभी मातृशक्ति का अपने शब्दों से सम्मान करते हुए कहा कि हंपी के पत्थरों से भी मजबूत महिला के भीतर शक्ति होती है। युवा उद्योगी बहन सोनिया तोषनीवाल ने बहनों को आव्हान किया कि जीवन में कभी हार ना मानकर अपना लक्ष्य अपनी जीत को हासिल करें और चुनौतियों को अवसर मानकर आगे बढ़े। 

मुख्य अतिथि डॉक्टर पवन दरक ने मारवाड़ी भाषा में अपने सुंदर विचार रखें रामायण के नारी पात्रों से उदाहरण देते हुए आपने नारी के प्रति सुंदर व्याख्या की। प्रमुख अतिथि महामंत्री ज्योति राठी ने कहा हमें अपने गति पर नहीं प्रगति पर ध्यान देना होगा हमारा उद्देश्य अब सही मार्ग पर आगे बढ़ाना होना चाहिए एक गलत निर्णय हमारे अनुभव को बढ़ाता है वही एक सही निर्णय हमारे आत्मविश्वास को आगे बढा ता है दोनों ही हमारे लिए काम के है तो चिंता करने के बजाय निर्णय लेना सीखे और पदाधिकारी को भी अपने कंफर्ट जोन से बाहर आकर एक सामान्य कार्य करता की तरह कार्य करना चाहिए। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा सादानी ने भी अपने विचार रखें। 

उद्घाटन कर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़ ने रामायण में किष्किंधा नाम से प्रख्यात विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हंपी की शौर्य गाथाएं की चर्चा करते हुए कहा कि भगवान राम ने जिस तरह यहां आकर सुग्रीव और हनुमान जी से भेंट की और वानरों की सेना को संगठित कर लंकापति रावण से युद्ध कर विजय प्राप्त की, यह बताता है कि यदि दृढ़ संकल्प है परस्पर स्नेह मैत्री और संगठित शक्ति है तो कठिन से कठिन लक्ष्य को भी प्राप्त किया जा सकता है। आइए हम भी दृढ़ संकल्प शक्ति से अपनी परंपरा और संस्कृति को जीवित रखते हुए टेक्नोलॉजी में प्रवीण हो आधुनिकता का निर्माण करें। रिश्तो में मधुरता लाए। संस्कारों का सृजन करें। सेवा त्याग सदाचार संग परोपकार और नवाचार का वाहक बने। आत्मविश्वासी बने सत्कर्म करें। हम अपने समाज और संगठन राष्ट्र को सशक्त बनाएं, संगठन शक्ति रुपी एकता का मनोहरी मंगल मैत्री दीप जलाए।ं

राष्ट्रीय महिला संगठन द्वारा प्रत्येक राष्ट्रीय कार्यक्रम में वहां की शक्ति स्वरूपा बहनों को शक्ति वंदनम सम्मान से सम्मानित किया जाता है। अत: यहां पर सरिता धूत कर्नाटक, सीमा तापडिय़ा मुंबई, रेखा ललित राठी औरंगाबाद, सुनीता माहेश्वरी नासिक का राष्ट्र द्वारा शक्ति वंदनम सम्मान देकर सम्मान किया गया। आध्यात्मिक पुस्तिका राम रक्षा मंत्र का विमोचन भी किया गया। 

इस अवसर पर वक्ता के रूप में उपस्थित डॉक्टर हरिप्रसाद सोमानी ने सेवा परमो धर्म पर विभिन्न उदाहरण द्वारा सभागार के समक्ष अपने विचार रखें।  दान शब्द को विभिन्न व विस्तृत रूप से परिभाषित किया जिसकी सभी ने सराहना की। प्रकल्प प्रमुख शोभा भूतडा के आभार प्रदर्शन के साथ उद्घाटन सत्र समाप्त हुआ। 

रात्रि में राष्ट्रीय पदाधिकारी व प्रदेश पदाधिकारी के बीच संगोष्ठी का आयोजन किया गया था जिसमें प्रश्नोत्तरी के माध्यम से सभी बातों का निराकरण किया गया। मंगल मर्दा द्वारा प्रदेश अध्यक्षों के साथ विधान संबंधी बैठक ली गई । 


11 तारीख की सुबह 6:30 से 11 बजे तक पुन: मैत्री भ्रमण हुआ। दोपहर 12:30 से 2 तक पुरस्कार वितरण व कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। दक्षिणांचल के कलाकारों को राष्ट्र द्वारा 21000/- की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। 

इस त्रिदिवसीय आयोजन में वरिष्ठ बहने शकुंतला मोहता, सूरज बाहेती, प्रकाश मूंदड़ा, कलावती जाजू ने अपनी सहयोगात्मक उपस्थिति से दक्षिणांचल में आधार स्तंभ का कार्य किया। 

इस मंगल मैत्री में विशेष रूप से दक्षिणांचल के सभी पदाधिकारी का आपसी तालमेल व विश्वास के साथ पांचो प्रदेश कर्नाटक गोवा, आंध्र तेलंगाना, मुंबई, महाराष्ट्र, तमिलनाडु केरल पुडुचेरी के अध्यक्ष सरोज कासट, रजनी राठी, सुनीता पलोड़, अनीता माहेश्वरी, ममता दम्मानी, प्रदेश मंत्री सभी पदाधिकारी ने भी बहुत सहयोग किया। 

प्रकल्प प्रमुख शोभा भूतड़ा व उनका पूरा परिवार इस आयोजन में पूर्णता लगा था। एक ऐसी जगह जहां कोई संगठन नहीं है वहां जाकर इतना सुंदर आयोजन करना बहुत बड़ी बात होती है जिसमें भूतडा परिवार का बहुत अधिक सहयोग रहा।

आवागमन, आवास निवास, खानपान, भ्रमण, मनुहार करते सभी कार्यकर्ताओं के मुस्कुराते चेहरे इन सभी विशेषताओं से पूर्ण हुआ। सफल हुआ यह कार्यक्रम जिसके लिए दक्षिणांचल उपाध्यक्ष अनसूया मालू तथा संयुक्त मंत्री रेनू सारडा व उनकी समस्त टीम को साधुवाद।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन