सूरत में गणपति विसर्जन शोभा यात्रा में श्रदालुओ का लगा रहा हुजूम

सूरत शहर में माहेश्वरी समाज की संस्था श्री माहेश्वरी नवयुवक मंडल द्वारा सुबह से देर शाम तक सेवाधारी श्रदालुओ की प्यास दूर करने की मनुहार करते दिख रहे थे एवं गणपति बप्पा कि विदाई में शामिल होकर भक्तों ने श्रद्धा उत्साह में जोश भरने के लिये रिंग रोड से गुजरने वाले गणेश भक्तों के लिये पुराने आरटीओ के सामने शीतल जल व शर्बत सेवा की व्यवस्था सुबह 10 बजे से सायं 6 बजे तक की गई। मंडल के सचिव भगवती प्रसाद गग्गड़ ने बताया कि यह विशेष सेवा कार्य मंडल हर साल करता है। इस खास सेवा के लिये सूरत जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री पवन बजाज, फोस्टा के डाइरेक्टर श्री जगदीश कोठारी, मंडल के अध्यक्ष पवन चाँडक व समस्त कार्यकारिणी सदस्यों के साथ मंडल के पूर्व अध्यक्ष व समाज के गणमान्य सदस्यों ने सराहनीय सेवा दी।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन