माहेश्वरी भवन ट्रस्ट बीकानेर के द्वारा ग्रीष्म कालीन सेवाएं अनवरत जारी
माहेश्वरी भवन ट्रस्ट बीकानेर नित्य अपनी विभिन्न सेवाओं के प्रति प्रतिबद्ध होकर प्रगति शिखर की ओर अग्रसर है। ट्रस्ट मंत्री नरेन्द्र बागड़ी ने बताया कि वे समय समय पर कोलकाता से बीकानेर जाकर सारी योजनाओं की कार्य प्रणाली तय कर योजनाएं संपादित करवाने में लगे हैं। गंगा सागर मेले और प्रयागराज महाकुंभ मेले के दौरान भी ट्रस्ट की ओर से भंडारा एवं अन्य सेवाएं दी गई तो विद्यालयों में कंप्यूटर यंत्र आदि भेंट किये गए। वर्तमान में ट्रस्ट की ग्रीष्म कालीन सेवाओं के तहत बीकानेर में गौशालाओं में जल की कुंडियां, चारा के लिए ठाण, शेड एवं दीवाल निर्माण के कार्य प्रगति की ओर हैं तो गाय एवं अन्य पशु पक्षियों के लिए गौचर भूमि के दूर दराज क्षेत्रों में पानी के टैंकर के माध्यम से नित्य सेवा कार्य विगत एक मास से निरंतर जारी है। गौ माता के लिए हरा चारा और साग सब्जी भी गौशालाओं में रोजाना वितरण किया जा रहा है। श्री नवलेश्वर मठ सिद्ध पीठ बगीची के तहत गौशाला में संतों के लिए भजनाश्रम, जल संचय प्रणाली योजना, पानी कुंडी का निर्माण कार्य सफलता से पूर्ण करवाया गया हैं। मंत्री नरेंद्र बागड़ी के अनुसार इन सब सेवा कार्यों में समाज बंधुओं का बहुमूल्य योगदान है। जिसमें कैबकोन इंडिया लिमिटेड के मदनमोहन फूभड़ा, पीआरबी सेक्युरिटी के प्रेम रतन बाहेती, मोहता फाउंडेशन, मुंबई के चुन्नी लाल मोहता, कुम्भन दास मूंधड़ा एवं सुशील सीमा बाहेती, कोलकाता के अनुदान प्रमुख हैं। श्री बागड़ी के अनुसार भवन के भाग 1 में बने सभागार में ट्रस्टी अनिल डागा के अनुदान से एसी उपकरण लगवा दिये गये हैं इसके साथ ही अब भवन के चारों भाग ही वातानुकुलित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही साइलेंट जेनरेटर स्थापित किया जायेगा, सोलर विद्युत योजना की क्षमता में 15 किलोवाट की वृद्धि होगी। गीता रामायण पाठशाला में चल रही नि:शुल्क सेवाओं में होमियोपैथिक विभाग का शुभारंभ भी हो चुका। ट्रस्ट की विभिन्न सेवाओं एवं अन्य कार्यों में उप व्यवस्थापक राम किशन राठी का असारधारण सहयोग बराबर मिलता रहता है। श्री बागड़ी ने कहा कि ट्रस्ट के ट्रस्टी श्रीकिशन राठी, श्रीराम सिंघी, माणिक डागा, कुंभन दास मूंधड़ा, मनोहर बागड़ी, संजय डागा, मनोज भैया, अनिल डागा के प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से मिल रहे मार्ग दर्शन से ही ट्रस्ट सेवा योजना कार्यों को पूर्ण रूप देने में सफल हो पा रहा है। अत: सेवा कार्य के इन सभी आयोजनों के लिए धन्यवाद के असली हकदार तो सभी टस्टी साथी और समाज अनदान दाता ही है।
Latest News