कोयंबटूर माहेश्वरी भवन पर छाछ वितरण कार्यक्रम
दिनांक 20 अप्रैल 2025 को माहेश्वरी युवा परिषद कोयंबटूर के तत्वावधान मे श्री माहेश्वरी भवन के सामने थडागंम रोड़ पर छाछ वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कोयंबटूर माहेश्वरी भवन मे स्थापित श्री गणेश मंदिर मे विधिवत पूजन के पश्चात माहेश्वरी सभा कोयंबटूर अध्यक्ष श्रीगोपाल माहेश्वरी, भूतपूर्व अध्यक्ष श्री सीताराम कांकाणी, सचिव श्री संतोष मूदंड़ा, कोषाध्यक्ष दामोदर प्रसाद सोमाणी, युवा परिषद अध्यक्ष गिरीराज फोमरा आदि ने फिता काट कर छाछ वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की। ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत के साथ ही प्रतिदिन आम जनता एवं सभी राहगीर छाछ पेय से लाभान्वित हो रहे है। छाछ वितरण उद्घाटन के अवसर पर माहेश्वरी सभा सदस्य गिरीराज चांडक, राजेश कांकाणी, शिव मंत्री, कविता माहेश्वरी, रुपनारायण सोमाणी, यादव सोमाणी, लक्ष्मीकांत भुराडिया, सुमिरन मालू, रामबाबू कांकाणी, इशिता फोमरा, परिधी सोमाणी, यश्वि सोमाणी, तनिषा फोमरा आदि ने उपस्थिति दी एवं छाछ वितरण मे सहयोग किया। प्रतिदिन छाछ वितरण व्यवस्था युवा परिषद गिरीराज फोमरा के दिशानिर्देश मे युवा पदाधिकारी आशीष चांडक, सुमिरन मालू, यश मालाणी आदि की टीम संचालित करती है। समाज के विभिन्न सदस्यो द्वारा व्यवस्था के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। समाज के सदस्य प्रतिदिन बारी बारी से परिवार सहित आकर अपने करकमलो से छाछ वितरण करके इस पुण्य कार्य मे अपना सहयोग दे रहे है। छाछ वितरण कार्यक्रम ग्रीष्म ऋतु की समाप्ति तक प्रतिदिन चलता रहेगा।
Latest News