भदोही में पूर्वी उत्तरप्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन की सप्तम कार्य समिति एवं चतुर्थ कार्यकारिणी बैठक उत्कर्षा का आयोजन सम्पन्न

सप्तम कार्य समिति एवं चतुर्थ कार्यकारिणी बैठक उत्कर्षा का था आगाज।

भदोही के ग्रीन व्यू  पब्लिक स्कूल में उपस्थित,

सभी को मिल गई जैसे एक नई परवाज।।

आगाज से अंजाम तक सब कुछ था लुभावन।

यादगार बन गया हर पल, कुछ यूं पकड़ा खुशियों ने दामन।।

दिल जीत लिया, आप के आदर सत्कार ने।

बिना बरसे भी बरस गया, स्नेह का सावन।।

बहुत सुंदर मुस्कान, रिद्धिमा, जागृति,धू्रवी, वामाक्षी द्वारा गणेश वंदना, भदोही से 

अति सुन्दर थी महेश वंदना।

उत्कर्षा नाम को सार्थक कर गया,

ममता, रेखा, वीणा भदोही द्वारा स्वागत गीत ने दिल जीत लिया।

रेखा, अंकिता की नपी-तुली एवं सधी वाणी ने पूरे कार्यक्रम को गतिमान कर दिया।

रेखा, पारुल, कुमुद द्वारा वाराणसी की सहेलियों की नोक झोंक,

मस्ती मजाक मे समझा गए, घर में ही है चारों धाम।

सभी बहनों का भरपूर जोश, मौसम की गर्मी का बिल्कुल भी ना हुआ एहसास, 

मोना, गरिमा, सीमा, नंदिनी, पूजा भदोही की बहुओं के सुन्दर नारी ऐक्ट ने सभी मे डाल दी नयी श्वास।

मिर्जापुर से आई स्मिता की निगाहों पर अद्भुत प्रस्तुति,

सभी के मन को मंत्र मुग्ध कर गई।

महिलाओं द्वारा किए जाने वाले अपने कामों का सुंदर विवरण

विज्ञापन के माध्यम से किया उसका सुंदर चित्रण।

ठाकुर जी की की सुन्दर, मनमोहक पंखियां, निर्णायकों का सुंदर निर्णय

सुस्वाद नास्ता एवं भोजन, कैसे करे आपको शुक्रिया अर्पण।

मुख्य अतिथि अभामा महासभा महामंत्री श्री अजय काबरा का आशीर्वाद मिला,

किस-किस का धन्यवाद करूं, सभी से इतना स्नेह मिला।

सभी समितियों ने किया, अलग अनूठा काम,

अपने अपने स्तर पर, सभी का बढ़ा दिया है ज्ञान।

प्रदेश की बहनों का उत्साह, जैसे तपती धूप मे छिटक गयी हो चांदनी,

एक दूसरे से मिले ऐसे, जैसे बज उठी हो शहनाई 

ख़ुशी हर चेहरे पर दिख रही थी प्रत्यक्ष

जब सभागार में सभी बहने, आयी एक दूसरे के समकक्ष 

यूँ ही चढ़ता रहे प्रदेश नित नए सोपान

बढ़ता रहे सदा प्रदेश का सम्मान

भदोही की बैठक प्रदेश अध्यक्ष भारती करवा की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक का संचालन सचिव पुष्प धूत ने किया। इसमें पूर्व संयुक्त मंत्री एवं संरक्षक श्रीमती शशि  नेवर, कार्य समिति उषा झंवर, कोषाध्यक्ष स्मिता बियानी, संगठन मंत्री आभा काबरा उपस्थित रही। धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष सीमा लढ्ढा ने दिया। बैठक में समाज की 125 बहने उपस्थित थी।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन