मध्य कोलकता माहेश्वरी सभा, महिला एवं युवा संगठन के तत्वावधान में कैंप का आयोजन सम्पन्न
मध्य कोलकता माहेश्वरी सभा, महिला एवं युवा संगठन के तत्वावधान में एक कैंप का आयोजन श्री माहेश्वरी विद्यालय, कोलकाता के शताब्दी समारोह कार्यक्रम के तहत हुई प्रभात फेरी के लिए किया गया था। इसमें समाज जनो के साथ साथ श्री माहेश्वरी विद्यालय एवं माहेश्वरी बालिका विद्यालय के छात्रों और छात्राओं के बीच लीची शरबत एवं ठंडे जल की व्यवस्था संगठन द्वारा की गई। इस प्रभात फेरी में समाज के अनेक वरिष्ठ बंधु उपस्थित थे। महासभा की ओर से प्रदेश के मंत्री श्री संपत मानधना, संगठन मंत्री श्री राकेश मोहता, श्री सूरज बागड़ी, मध्य कोलकाता माहेश्वरी सभा, महिला एवं युवा संगठन तीनों विंग के अध्यक्ष, मंत्री एवं कोषाध्यक्ष के अलावा अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। माहेश्वरी बालिका विद्यालय एवं श्री माहेश्वरी विद्यालय के बच्चों के द्वारा कैंप के समक्ष अपनी कला (स्काउट बैंड) का प्रदर्शन करके सबको अपनी और आकर्षित किया। भगवान महेश के रथ का भव्य स्वागत किया गया। उनकी पूजा अर्चना संगठन के सभी सदस्यों के द्वारा की गई। इस कैंप के लिए सभी लोगों ने सराहना करते हुए तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापन किया।
Latest News