अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा किशोरियों के लिए रेनबो वर्कशॉप 'उत्सव के रंग कला के संग' जूम पर सफल राष्ट्रीय आयोजन
निखारे सँवारे नव पीढ़ी को,उन्नत करे स्वाभिमान।
संस्कृति का पोषण करें, देकर कला का ज्ञान।।
उपरोक्त उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन के अंतर्गत संस्कार सिद्धा बाल एवं किशोरी विकास समिति द्वारा पंच दिवसीय कार्यशाला रेनबो - उत्सव के रंग कला के संग का आयोजन 20 अगस्त 2023 से दिनांक 17 सितंबर 2023 तक प्रत्येक रविवार को किया गया। जूम सभागार में उपस्थित एक हजार बालिकाएँ एवं किशोरियाँ इस अनोखी कार्यशाला से लाभान्वित हुई। इस कार्यशाला के समापन के दिन सम्माननीय अतिथि के रुप में चार चांद लगाये राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड ने। कला विचारों को मूर्त रूप में परिणत कर देती है। वह हमारी संस्कृति और परम्परा की संवाहक बन उत्सव के आनंद को द्विगुणित करती है। विरासत में मिली इस धरोहर को सहेजने की आवश्यकता है जिसके लिए आधुनिक परिवेश में पलती बढ़ती आज की पीढी मे कला रूपी संस्कृति का बीजारोपण करते हुए इस तरह की वर्कशॉप का आयोजन करना समाज की महती आवश्यकता है। यह कहकर मंजूजी ने कला का महत्व जूम सभागार मे उपस्थित सभी श्रोतागणों को बहुत सुंदर शब्दो में बताया। सावन में आने वाले सभी त्यौंहारों की शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा कि जिंदगी में कभी उदास ना होना, कभी किसी बात पर निराश ना होना, ये जि़ंदगी एक संघर्ष है चलती रहेगी, कभी त्यौंहारों संग ख़ुशियों भरा जीने का अंदाज ना खोना। इतना महत्वपूर्ण जीवन का मूलमंत्र देकर रेनबो के सुंदर, सुखद आयोजन के लिये मंजू जी ने समिति की प्रशंसा की।
उनके प्रेरक वक्तव्य से एवं उच्च विचारों से सभी प्रभावित हुये। रेनबो की प्रथम कार्यशाला में दि. 20 अगस्त की रविवार सुबह 11 बजे श्रीमती चंचल राठी (गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज) ने पुष्पों द्वारा झूला सजाने एवं लड्डू गोपाल की पोशाक बनाने का नव नवीन कल्पनाओं द्वारा प्रशिक्षण दिया। जन्माष्टमी के दिन कई प्रशिक्षित किशोरियों ने अपने-अपने घर में झूले सजाये। ख्याति नाम रेझीन आर्टिस्ट श्रीमती आयुषी माहेश्वरी ने रेझीन की सुंदर राखियों एवं राखी प्लेटों का प्रशिक्षण दिया जिसे बाल एवं किशोरियों ने बड़े मनोयोग से सीखा। इस कार्यशाला की दूसरी सभा रविवार दिनांक 27 अगस्त को सुबह 11 बजे आयोजित की गई। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित श्रीमती मोनाली काबरा ने पिंडा डेकोरेशन के कई प्रकार सिखाये एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रंगोली आर्टिस्ट कुमारी प्रगति सुधा के द्वारा रंगोली का अनोखा प्रशिक्षण दिया गया।
कला का कारवां आगे बढ़ा 3 सितंबर को भारत की लोकप्रिय कुकिंग एक्सपर्ट लिम्का एवं गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड होल्डर श्रीमती शोभा इंदानी ने स्वादिष्ट प्रसाद बनाना सिखाया एवं राष्ट्रीय समिति प्रभारी श्रीमती अंजलि तापडिय़ा की वैविध्यपूर्ण सुंदर आरती थाली डेकोरेशन ने सभी का मन मोह लिया।
10 सितंबर के रविवार को सभी बाल एवं किशोरियाँ उत्साहित थी श्रीमती अमृता बियानी का सान्निध्य पाकर जो अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त अनेक कलाओं मे पारंगत हैं। उन्होंने कॅाफी पेंटिंग के गुर सिखाए एवं इको फ्रेंडली गणपति मूर्ति बनाने का सहज-सरल तरीका सिखाया। सभी सदस्यों ने भी कॉफी पेंटिंग बनाने का आनंद लिया। रा.महामंत्री श्रीमती ज्योति राठी आमंत्रित थी सम्माननीय अतिथि के रूप में, ज्योति जी ने अपने वक्तव्य में संस्कारसिध्दा समिति के कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि समयानुसार सांस्कृतिक विभिन्न पर्वों पर आवश्यक कार्यशालायें रोचक ढंग से समिति ने आयोजित की है एवं बाल कलाकारों के जीवन को निखारने का अनोखा कार्य समिति कर रही है। समय के साथ परिवर्तन तो आता ही है किन्तु अपने संस्कार एवं संस्कृति को जीवित रखने का महत्वपूर्ण प्रयास समिति द्वारा सम्पन्न हो रहा है। उनके प्रेरक वक्तव्यसे सभी प्रभावित हुये।
पंचम सोपान के रूप में 17 सितंबर 2023 की कार्यशाला तीन प्रशिक्षकों का सान्निध्य लेकर लेकर संपन्न हुई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त श्रीमती माधुरी सुधा ने बारीकियों के साथ रंगोली के आसान तरीके सिखाये। श्रीमती अनुराधा मालपानी ने गिफ्ट पैकिंग का अत्यंत उपयोगी ज्ञान दिया एवं श्रीमती अंजलि तापडिय़ा ने आकर्षक गिफ्ट बॉक्सेस बनाने सिखाए।
प्रत्येक अंचल ने एक-एक कार्यशाला का आतिथ्य किया। दक्षिणांचल के आतिथ्य में संपन्न कार्यशाला में दीप प्रज्जवलन उपाध्यक्ष श्रीमती अनुसूया मालू एवं संयुक्त मंत्री श्रीमती रेणू सारडा ने किया, पश्चिमांचल के आतिथ्य में उपाध्यक्ष श्रीमती मधु बाहेती एवं संयुक्त मंत्री श्रीमती शिखा भदादा ने माल्यार्पण किया, उत्तरांचल के आतिथ्य में उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू मान्धना एवं संयुक्त मंत्री श्रीमती मंजू हरकुट ने दीप प्रज्जवलन किया, पूर्वांचल के आतिथ्य में माल्यार्पण एवं पूजन किया उपाध्यक्ष श्रीमती गिरीजा सारडा एवं संयुक्त मंत्री श्रीमती निशा लड्ढा ने। समापन के दिन मध्यांचल के आतिथ्य में संपन्न कार्यशाला में दीप प्रज्जवलन किया उपाध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कलंत्री एवं संयुक्त मंत्री श्रीमती अनिता जावंधिया ने। इस कार्यशाला का आयोजन एवं संयोजन राष्ट्रीय प्रभारी अंजलि तापडिया एवं सहप्रभारी ज्योति बाहेती, सुमन जाजू, हंसा चितलांगिया, आभा बेली, अनुराधा मालपाणी, चंचल राठी ने किया। दिशा निर्देश किया समिति की राष्ट्रीय प्रदर्शक श्रीमती अनुसूया मालू ने।
Latest News