महेश क्लब ऑफ इचलकरंजी का 34वा पदग्रहण समारोह संपन्न

महेश क्लब आदर्श सेवाभावी सामाजिक संस्था है। पिछले 34 वर्षों से यह संस्था निरंतर सेवा, सोहार्द, संस्कार एवं समर्पण की राहपर चलते हुये, मानव सेवा, सामाजिक, शैक्षणिक एवं धार्मिक कार्यों के लिये सदैव कार्यशील रही है, ऐसी सेवाभावी संस्था का 34 वा पदग्रहण समारोह श्री शेखर मूंदड़ा, अध्यक्ष गौ सेवा आयोग (राज्यमंत्री) महाराष्ट्र राज्य पुणे की अध्यक्षता में तथा सौ. रचना मालपाणी शिक्षाविद एवं सामाजिक कार्यकर्ता संगमनेर की प्रमुख उपस्थिति में दिनांक 5.4.2025 को संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुवात भगवान महेश के पूजन से मान्यवर श्री नितीन धूत अध्यक्ष कोल्हापुर जिला माहेश्वरी सभा, श्री द्वारकाधीश सारडा अध्यक्ष श्री महेश सेवा समिति इचलकरंजी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस समारोह में क्लब के पुर्व अध्यक्ष श्री बनवारीलाल झंवर ने अपने कार्यकाल में किये गये कार्यों की जानकारी देते हुए अपना पदभार नूतन अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश चांडक को सौंपा, इसी तरह श्री किशोर कुमार मूंदडा ने अपना सचिव पद श्री सतिश काबरा तथा श्री महेश कुमार भुतडा ने कोषाध्यक्ष का पद श्री दिनेशचंद्र बिडला को सोंपा। नुतन अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश चांडक ने कहा इस वर्ष भी समाज उपयोगी कार्य करके क्लब की गरिमा बढाने का काम करेंगे। मुख्य अतिथि द्वारा क्लब में आज तक जो भी सामाजिक कार्य किये उनको सराहना करते हुए क्लब को हार्दिक शुभकामनाऐं प्रदान की। इस अवसर पर हर वर्ष की भाँति क्लब में समाज में अच्छा कार्य करने वाली संस्था या व्यक्ति को महेश पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है उसके अनुसार सामाजिक पुरस्कार इचलकरंजी नागरिक मंच को, शैक्षणिक पुरस्कार तात्यासाहेब मुसले स्कुल एवं ज्युनि. कॉलेज को एवं औद्योगिक पुरस्कार गोपालदास राठी (करणी प्रोसेस) को प्रदान किया गया। क्लब अंतरर्गत बेस्ट एक्टिव मेंबर का अवार्ड श्री श्रीकांत मंत्री को देकर सम्मानित किया साथ ही 100 प्रतिशत मिटिंग उपस्थिति का अवार्ड श्री सत्यनारायण सोनी, श्री जगदीश कासट व श्री महेश कुमार राठी को प्रदान किये, कार्यक्रम का बेहतरीन सुत्र संचालन किर्ती भंडारी और श्री श्रीकांत मंत्री ने किया। आभार श्री दिनेशचंद्र बिडला ने व्यक्त किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन