महिमा काबरा शाहअलीबण्डा का सुयश

शाहअलीबण्डा निवासी सुनिता-महेश काबरा की सुपुत्री महिमा काबरा ने अपने प्रथम प्रयास में प्रथम श्रेणी में एम.बी.बी.एस. की परीक्षा उत्तीर्ण की। बालपने की पढाई गौलीपुरा की एक छोटी सी स्कूल रोजरी ग्रामर हाई स्कूल में की, पढाई में होशियार महिमा ने नीट में रैंकिंग लाकर गाँधी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लिया और यह सुयश प्राप्त किया। विगत दिनों तेलंगाना मैदान, मुशीराबाद में आयोजित स्नातक समारोह में कालोजी नारायणराव युनिवर्सीटी ऑफ हेल्थ साईंसस के कुलपति डॉ. पी.वी. नन्दकुमार, मेडिकल एजुकेशन तेलंगाना के निदेशक डॉ. ए. नरेन्द्र कुमार, प्राचार्य डॉ. इन्दिरा ने महिमा काबरा को पदक देकर डॉक्टर की डिग्री प्रदान की। 

महेश काबरा की चार पुत्रियों में से तीसरी पुत्री युक्ता काबरा भी मेडिकल के प्रथम वर्ष में है। नौकरीपेशा श्री काबरा ने अपने सीमित संसाधनों से अपनी बेटियों को पढाने में व उनका भविष्य उज्ज्वल बनाने में कोई कसर नहीं छोडी।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन