रामनवमी के शुभ अवसर पर माहेश्वरी लाडली कन्या आदर्श विवाह योजना का पोस्टर विमोचन

नोखा के समाजसेवी बाहेती परिवार की मातृश्री श्रीमति रुकमा देवी बाहेती की प्रेरणा से नोखा के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. किशन बाहेती के सौजन्य से माहेश्वरी समाज, नोखा द्वारा नोखा शहर व नोखा तहसील के जरूरतमंद माहेश्वरी परिवारों के लिये माहेश्वरी लाडली कन्या आदर्श विवाह योजना का शुभारंभ किया किया गया है। जिसकी प्रथम कड़ी में पोस्टर विमोचन रविवार दिनांक 6 अप्रैल, 2025 को सुबह श्रीकृष्ण मन्दिर प्राँगण में सन्तश्री गोपीराम जी महाराज व श्यामसुन्दर राठी, अतिरिक्त आयकर आयुक्त, बीकानेर, बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्री ललित झंवर, माहेश्वरी सभा, नोखा के अध्यक्ष श्री भँवरलाल बाहेती के साथ-साथ समाज के गणमान्य बंधुओं के द्वारा किया गया।

नोखा कस्बे का बाहेती परिवार समाज सेवा के प्रकल्प में सदैव अग्रणी रहता है। इसी बाहेती परिवार के श्री हनुमानमल, श्री नन्दकिशोर, राजकुमार जी बाहेती नोखा-सूरत परिवार ने अपने मातृश्री की प्रेरणा से छांयडो संस्था सूरत को नवरात्रि-रामनवमी के शुभ अवसर पर 51 लाख रुपए संस्था के हॉस्पिटल निर्माण हेतु प्रदान किए हैं। उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा बाहेती परिवार के द्वारा प्रारंभ की गई इस नवाचार तथा अभूतपूर्व योजना पर साधुवाद प्रेषित करते हुए पूरे बाहेती परिवार का धन्यवाद ज्ञापित करता है।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन