पूर्वोत्तर राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन के सानिध्य में सीकर-झूंझनू जिला माहेश्वरी महिला संगठन का गठन

15 अप्रैल 2025 को सीकर में प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती पूनम दरगड़, प्रदेशमंत्री श्रीमती सुनीता जेथलिया, प्रदेश संगठनमंत्री श्रीमती प्रेमलता मान्धना और निवर्तमान पश्चिमांचल संयुक्तमंत्री श्रीमती सविता पटवारी के प्रयास से सत्र 2023-2026 के लिए सीकर-झूंझनू जिला माहेश्वरी महिला संगठन का गठन हुआ। इसमें सीकर की भूतपूर्व स्थानीय अध्यक्ष श्रीमती हेमंत बियानी और पूर्वोत्तर राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के प्रदेशमंत्री श्री राजकुमार धूत के सानिध्य में यह बैठक सम्पन्न हुई। सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष श्रीमती सुमन बजाज, जिलामंत्री श्रीमती नविता बियानी, जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती स्वाति काबरा, जिला संगठन मंत्री श्रीमती स्वाति बियानी को बनाया गया। कार्यसमिति व कार्यकारीमण्डल का गठन जिला पदाधिकारीगण मिलकर कर लेंगे, ऐसा बैठक में निर्णय हुआ।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन