रांची की तृप्ति चितलांगिया ने पेंटिंग में अपनी प्रतिभा दिखलाई
वल्र्ड आर्ट डे के अवसर पर रांची के प्रसिद्ध हिंदी समाचार पत्र दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता मेरे शहर का रंग विषय पर आयोजित की गई, जिसमें हजारों प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शामिल शहर के प्रसिद्ध चित्रकार श्री प्रवीण कर्मकार, श्री हिमाद्रि रमाणी एवं झारखंड सरकार के कला-संस्कृति विभाग के निदेशक श्री आसिफ एकराम ने माहेश्वरी समाज की सुश्री तृप्ति चितलांगिया की पेंटिंग को तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित किया। डॉ. सीमा एवं डॉ. आनंद चितलांगिया की 15 वर्षीय सुपुत्री तृप्ति ने अपनी पेंटिंग में शहर की सांस्कृतिक पहचान को सुंदरता से कैनवास पर उकेरा है। उन्होंने झारखंड के नक्शे में सरहुल, मंडा पूजा, करम और सोहराई जैसे पारंपरिक त्योहारों को हरियाली के साथ चित्रित किया है। साथ ही गाय के माध्यम से पशुधन की महत्ता को भी दर्शाया है।
Latest News