आर.के. आर सी. व्यास माहेश्वरी महिला मंडल भीलवाडा द्वारा फागोत्सव का आयोजन सम्पन्न
आर.के. आर सी. व्यास माहेश्वरी महिला मंडल भीलवाडा द्वारा दि. 14-3-2025 को फागोत्सव का आयोजन अध्यक्षा चेतना जागेटिया एवं मंत्री मीनू झंवर के सानिध्य में आर.के.आर.सी. महेश सेवा संस्थान में आयोजित किया गया। संगठन की मीडिया प्रभारी सुनीता काबरा ने बताया कि संगठन की सभी महिलाएँ साड़ी एवं लहंगे में सज-धजकर आई तथा सभी सदयाओं के तिलक व गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में लड्डू गोपाल जी की आकर्षक झांकी सजाई गई तथा राधा-कृष्ण की जोडिय़ों में सज-धज कर महिलाए आयी। कार्यक्रम में भजन गायक सुनील गंधर्व के द्वारा मधुर आवाज में मनमोहन भजनों की प्रस्तुति दी गयी, जिस पर सभी महिलाओं ने नृत्य किया तथा ठाकुर जी के संग फूलों की होली खेली। आयोजन को सफल बनाने में मंडल की वंदना नुवाल, इंदिरा हेडा, चन्द्रकांता गरारानी, स्नेहलता तोषनीवाल, सुमित्रा दरगड, सरोज सोमानी, मंजुला मंत्री, मधु बिड़ला, विनीता नुवाल, दीप शिखा शारदा आदि का सहयोग रहा, कार्यक्रम के अन्त में प्रसाद वितरित किया गया।
Latest News