कोयंबटूर माहेश्वरी समाज का होली स्नेह मिलन
दिनांक 15 मार्च 2025 को कोयंबटूर माहेश्वरी समाज द्वारा होली स्नेह मिलन कार्यक्रम माहेश्वरी भवन में आयोजित किया गया। समाज के लगभग 150 से ज्यादा सदस्यो ने हषोल्लास से कार्यक्रम में भाग लिया एवं एक दुसरे को होली की शुभकामनाए दी। कार्यक्रम की शुरुआत महेश वंदना एंव सभाध्यक्ष श्रीगोपाल माहेश्वरी के उद्बोधन से हुई। अध्यक्ष श्रीगोपाल माहेश्वरी ने सभी को होली पर्व की बधाई दी। विभिन्न सदस्यो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये एवं तंबोला गेम होली कार्यक्रम की शाम का मुख्य आकर्षण रहा। अंत में सभी तंबोला विजेताओ को पुरस्कार दिये गये। साथ ही समाज मे कोयंबटूर स्थानांतरित हुए नये सदस्यो का परिचय दिया गया। कार्यक्रम के आयोजन में सभा सचिव संतोष मूदड़ा, कोषाध्यक्ष दामोदर प्रसाद सोमाणी, वीना मूदडा, मिनाक्षी चांडक, प्रदीप करनाणी, नीतु मण्डोवरा, सुनीता करनाणी, निर्मला कांकाणी एवं अन्य ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Latest News