अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष कानपुर वासी श्रीमती मंजु बांगड़ शिव शक्ति लीडर सम्मान से सम्मानित

50 वें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में ब्रह्मा कुमारीज मुख्यालय माउंट आबू के मनमोहनी काम्प्लेक्स में 27 मार्च से 30 मार्च 2025 इंस्पिरेशनल शिव शक्ति लीडर कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ जिसमें संपूर्ण भारतवर्ष एवं नेपाल से 100 अचीवर विमेंस उपस्थित थी। इस अवसर पर कानपुर की श्रीमती मंजू बांगड़ जो अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं को शिव शक्ति लीडर गौरव सम्मान से विभूषित किया गया। श्रीमती मंजू बांगड़ पिछले कई वर्षों से इनर व्हील, रोटरी, ऑल इंडिया वूमेनस कॉन्फ्रेंस आदि विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं से जुड़कर मैत्री एवं समाज सेवा महिला बाल कल्याणार्थ कार्यों को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने बताया इस कार्यक्रम से जुड़कर बहुत ही अच्छा लगा। बहुत ही भव्य एवं सुव्यवस्थित कार्यक्रम था। बाबा की कृपा से आदरणीय परम श्रद्धेय सभी राजयोगिनी दीदी के प्रेरक कर्तव्य सुनने को मिले जो जीवन में सर्वदा स्मरणीय शिव शक्ति लीडर के रूप में मार्गदर्शन करते रहेंगे और एक सफल नेतृत्वकर्ता के रूप में आत्मिक संतोष, सामाजिक उन्नति एवं वसुधैव कुटुंबकम के सेवा भाव से आध्यात्मिक बोध का अलंकरण कर नारी शक्ति को परिभाषित करेंगे।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन