पुणे में गणगौर का सिंजारा हर्षौल्हास से संपन्न

राजस्थान की गौरवशाली संस्कृति एव अखंड सौभाग्यवती का प्रतीक, समाज का प्रमुख त्यौंहार गणगौर का सिंजारा अमनोरा, पुणे में सेकड़ो राजस्थानी महिलाओं ने अपने पारंपरिक परिधान को धारण कर के उत्साह पूर्ण रूप से मनाया। सन 2018 से नीतू नीलेश समदानी के प्रोत्साहन एव नेतृत्व से मनाये जाने वाले राजस्थानी महिलाओं का यह त्यौंहार सेकड़ो महिलाए एकत्रित होकर मनाया जाता हैं। सर्वप्रथम गौरा-इसरजी की शोभा यात्रा बाजे गाजे से नृत्य करते हुए निकाली गई। मंच कार्यक्रम में अनेक विभागों से उपस्थित महिलाओ ने अपने अपने ग्रुप संग राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किए जिसमें फ्यूचर टावर्स वरिष्ठ नागरिक समूह, गणगौर की सखिया (अमनोरा), मारवाड़ी द सेठानियोरो साथ (अमानोरा), नखराली गणगौर (खराडी), मगरपट्टा रानियाँ (मगरपट्टा), मस्ती ग्रुप (विमान नगर), राजस्थान की रौनक (अमनोरा), लड़कियों को झूला झूलना पसंद (हडपसर), राजस्थान की लेहरी, गोकुलधाम की टेहरी (अमानोरा) ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करके प्रेक्षकों को राजस्थान में ही उपस्थिति का अहसास होने लगा। मंच का संचालन अनुजा चितलांग्या ने किया। शारदा झंवर ने सभी महिलाओं का कार्यकताओ को धन्यवाद दिया। भोजन व्यवस्था में मीनल काबरा और निधि शाह का विशेष सहयोग रहा। राजस्थानी समाज की संस्कृति को नए पीढ़ी तक पहुँचाने का संकल्प नीतू समधानी और उन्ही के साथियों का है।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन