अंतरराष्ट्रीय हॉकी गोलकीपर अदिति माहेश्वरी को 'माहेश्वरी ग्लोबल स्टार अवार्ड 2025' से सम्मानित किया गया


पुणे में माहेश्वरी विद्या प्रचारक मंडल (MVPM) द्वारा आयोजित 'माहेश्वरी ग्लोबल स्टार अवार्ड 2025' समारोह में अंतरराष्ट्रीय हॉकी गोलकीपर अदिति माहेश्वरी को उनकी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। अदिति को इस सम्मान के रूप में एक लाख रुपए का चेक, मेडल और शील्ड प्रदान की गई। इस भव्य समारोह में MVPM ग्लोबल स्टार अवार्ड कमेटी की चेयरपर्सन श्रीमती अंजली तापडिय़ा, सेक्रेटरी श्री राज मुछाल, रूङ्कक्करू सेंट्रल कमेटी के प्रेसिडेंट श्री अतुल लाहोटी, वर्किंग प्रेसिडेंट श्री शेखर मूंदड़ा, सक्रेट्री श्रीमती सुशीला राठी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सी.ए. राजेश नुवाल (फाउंडर, इंडिया निवेश ग्रुप) और गेस्ट ऑफ ऑनर श्रीमती स्वाति सराफ (मिसेज इंडिया यूनिवर्स एवं डायरेक्टर, Allure Events & Production) ने विजेताओं का सम्मान किया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार हर वर्ष उन 11 माहेश्वरी युवाओं को दिया जाता है, जिन्होंने खेल और कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त कर समाज और देश का नाम रोशन किया हो। इस वर्ष मध्यप्रदेश के मंदसौर की अदिति माहेश्वरी को हॉकी में उनकी विशेष उपलब्धियों के लिए इस पुरस्कार के लिए चुना गया।

समारोह के दौरान एक इंटरएक्टिव सेशन भी आयोजित किया गया, जहाँ माता-पिता ने अपने बच्चों की सफलता यात्रा को साझा किया। इस अवसर पर अदिति के माता-पिता, अभिनव माहेश्वरी और मंगला माहेश्वरी ने अदिति की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और उन सभी लोगों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस सफर में अदिति का मार्गदर्शन किया—उसके कोच, साथी खिलाड़ी, हॉकी अकादमी, परिवारजन और सबसे महत्वपूर्ण, वह स्वयं, जिसने कभी हार नहीं मानी। साथ ही माहेश्वरी विद्या प्रचारक मंडल (MVPM) पुणे के सभी पदाधिकारी, माहेश्वरी ग्लोबल स्टार अवार्ड समिति के सभी सदस्यगणों का भी हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया, जिन्होंने माहेश्वरी समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित और प्रोत्साहित करने के लिए एक अतुलनीय मंच प्रदान किया। माहेश्वरी समाज द्वारा आयोजित यह भव्य आयोजन न केवल विजेताओं के लिए एक प्रेरणादायक मंच बना, बल्कि समाज के अन्य युवाओं को भी अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन