रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट ने लगाया 25वां नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच एवं लैंस प्रत्यारोपन शिविर

रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्रस्ट, शंकरा आई हॉस्पिटल व जिला अंधता निवारण समिति, जयपुर  के संयुक्त तत्वावधान में 25वां नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच व नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन माहेश्वरी भवन में हुआ। ट्रस्टी व शिविर प्रभारी नरेंद्र झंवर ने बताया कि शिविर में 145 मरीजों की मोतियाबिंद जांच कर 68 मरीजों का चयन नेत्र लैंस प्रत्यारोपण के लिए किया गया व शेष मरीजो को नि:शुल्क दवाई दी गई। चयनित रोगियों को ऑपरेशन के लिए जयपुर ले जाया गया। वहां उनका ऑपरेशन आधुनिक तकनीक द्वारा बिना टांके का किया गया। शिविर शुरू होने से पूर्व भगवान शंकर की प्रतिमा के आगे डॉ. नेहा, अनूप जोशी, एडवोकेट कमल सोनी, नरेश पेड़ीवाल, रमेशचन्द्र तापडिय़ा, प्रभु दयाल झंवर ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। आगुन्तक अथितियों का स्वागत राकेश जाजू ने किया।


( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन