रांची चौपाल के द्वारा समाज के बुजुर्ग सदस्यों का आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनवाया गया
30 मार्च 2025 रविवार, हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2082 के शुभ अवसर पर चौपाल के द्वारा संयोजित एवं संपूर्ण रांची माहेश्वरी समाज के बुजुर्ग जो 70 एवं अधिक उम्र के हैं के लिए आयोजित आज के आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनवाने के कैंप में समाज के सदस्यों के विश्वास, समर्थन एवं सहयोग के द्वारा कुल 36 सदस्यों का वय वंदन कार्ड सफलतापूर्वक बनवाया गया। झारखंड बिहार प्रदेश में रांची प्रथम शाखा है जहां यह सफल प्रयास हुआ है। इस कैंप के सफल संचालन में श्री अशोक साबू, श्री नरेंद्र लखोटिया एवं श्री विष्णु प्रकाश साबू का विशेष, संपूर्ण एवं सराहनीय सहयोग रहा।
Latest News