बीकानेर में मां गवरजा के बनोले की रस्म हुई
बीकानेर में मां गवरजा के बनोले की रस्म अदायगी का कार्यक्रम बहुत ही हरशाला वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती रश्मि राठी ने बताया कि सर्वप्रथम उपस्थित सभी महिलाओं व कुंवारी बालिकाओं ने उपस्थित सभी मां गवरजा की पूजा करके खोल भरने का कार्यक्रम किया। तत्पश्चात उपस्थित सभी महिलाओं ने पुरानी तथा सदाबहार गीतों के साथ-साथ वर्तमान में फिल्मी धुन पर आधारित गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीकुमारी राठी, अरुणा राठी, शांति भट्टड, रश्मि राठी, मंजू चांडक, शकुंतला दमानी, दीपिका राठी, वंशिता सेन, उमा दमानी, पिंकी बिहानी, मनीषा राठी, डॉ. भारती राठी, सरस्वती करनानी, रमा बिहानी, स्वीटी मूंधड़ा, शिवानी रंगा, शालिनी रंगा, प्रेमलता सुथार आदि ने गीतों की प्रस्तुति दी वही डीजे की धुन पर उपस्थित कुंवारी बालिकाओं में से महक राठी, लक्षिता रानी राठी, ममता बिश्नोई, भारती मालपानी, परी धामू आदि ने वर्तमान दौर के फिल्मी गीतों की धुन पर नवनिर्मित मां गवरजा के गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मां गवरजा, भगवान महादेव स्वरूप ईश्वर जी तथा उनके पुत्र भाइयों को विभिन्न प्रकार के पकवानों का भोग लगाया गया।
Latest News