जालोर-सिरोही जिला माहेश्वरी सभा की बैठक आयोजित
जालोर-सिरोही जिला माहेश्वरी सभा की बैठक श्री सुंधा माताजी पर्वत पर जिलाध्यक्ष महानंद कुमार सारडा की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें विभिन्न सामाजिक विषयों पर विचार -विमर्श किया गया। उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला मंत्री राजेन्द्र केला ने बताया कि बैठक में दीपावली के बाद जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन करने, महासभा फेमिली आई डी से अधिशेष परिवारों का पंजीयन करने, जिला स्तरीय संस्था का रजिस्ट्रेशन करवाने एवं तीनो राजस्व जिलो जालोर -साचोर-सिरोही को मिलाकर भीनमाल के आसपास जिलास्तरीय भवन बनाने के सम्बंध में सार्थक चर्चा की गई। बैठक में सत्र 2019-2022 के जिलासभा आय -व्यय का विवरण भी प्रस्तुत किया गया। इस दौरान पार्षद शंकरलाल राठी, सवाईसिंह मोहता, गौतमचंद भूतडा़, भंवरलाल सारडा, सवाईलाल कड़वा, लजपतराय चांडक, हीरालाल माहेश्वरी, पवन कुमार कड़वा, दिलीप कुमार माहेश्वरी, शिशुपाल दास राठी, व्याख्याता अशोक राठी समेत क्ई समाजबंधु उपस्थित रहे।
Latest News