मध्य कोलकाता सभा, महिला एवं युवा संगठन द्वारा होली धमाल कार्यक्रम आयोजित
मध्य कोलकाता सभा, महिला एवं युवा संगठन द्वारा आयोजित होली धमाल 8 मार्च 2025 को ऐजस बैंक्विट में रात्रि को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम के संयोजक उमाशंकर मूंधड़ा, मनोज मल, ऋषभ राठी व सुमन भूतड़ा और पूरे मध्य कोलकाता के सदस्यों के अथक प्रयास से होली धमाल का कार्यक्रम सफल संभव हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महेश की वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ किया गया दीप प्रज्वलन सभा के सभापति श्री श्याम बागड़ी के द्वारा किया गया। भगवान शिव पर माल्यार्पण महिला अध्यक्ष पुष्पा मूंधड़ा एवं युवा के सभापति कमल गट्टानी ने किया। प्रदेश संगठन मंत्री राकेश जी मोहता की उपस्थिति रही। होली के रंगारंग कार्यक्रम राजस्थान जोधपुर की मशहूर टीम श्री कुलदीप ओझा संघ सोनू कंवर ने होली एवं देशभक्ति से संबंधित गीतों को गाकर माहौल खुशहाल बना दिया उसी के साथ मस्ताना टीम एवं रवि मूंधड़ा झझु (बीकानेर) की शानदार प्रस्तुति से हजारों की संख्या में पधारे श्रोताओं से खचाखच भरा ्रछ्वस् बैंक्वेट हाल होली के रंगारंग गानों से झूम उठा।
सभी आंचलिक पदाधिकारियों, आंचलिक अध्यक्ष, सचिव एवं समाज बंधुओ एवं होली के रसियो की उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। सभा के मंत्री बजरंग मूंधडा, कोषाध्यक्ष संजय झंवर महिला की मंत्राणी, विजयश्री मूंधड़ा, युवा मंत्री देव किशन मूंधड़ा एवं पूरी मध्य कोलकाता की कार्यकारिणी के सदस्यों ने आए हुए अतिथियों का स्वागत गुलाल लगाकर किया। यह कार्यक्रम शाम को 10:15 से रात्रि 4:30 बजे होली की धमाल के साथ संपन हुआ। आए हुए सभी मेहमानों ने राजस्थानी भोजन के साथ केसरिया ठंडाई का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन युवा के नीलेश राठी ने किया। सभी की गरिमामय उपस्थिति के लिए धन्यवाद एवं आभार प्रगट कार्यक्रम के संयोजक ने दिया। जेडी गेस्ट हाउस व माता ट्रांसपोर्ट का विशेष सहयोग रहा।
Latest News