माहेश्वरी समाज लक्ष्मणगढ़ की ओर से प्रवासी बंधुओं को जमीं से जोडऩे के लिए छह दिवसीय फागोत्सव व स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। देश के विभिन्न प्रांतों में रहने वाले सैंकड़ों प्रवासी सपरिवार शामिल हुए। माहेश्वरी समाज लक्ष्मणगढ़ के अध्यक्ष अनिल सोमानी व महोत्सव संयोजक प्रवासी उद्योगपति पवन डागा ने बताया कि 9 मार्च से शुरू हुए छह दिवसीय महोत्सव के अंतर्गत प्रवासियों ने गांव भ्रमण व गांव के मंदिरों के दर्शन, राम दुलारी रिजॉर्ट में चंग ढप कार्यक्रम, समाज की बैठक व परिचय सत्र, रात्रि में प्रवासियों के सम्मान में डागा फार्म पर राजस्थानी लोकनृत्य चंग ढप कार्यक्रम हुआ। ब्रज के कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी व फूलों की होली खेली गयी। शाम को सामूहिक होलिका दहन व स्थानीय माहेश्वरी भवन में प्रवासियों बंधुओं की रंग-अबीर होली खेली गई।
माहेश्वरी समाज की ओर से भगवान महेश की शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकला गई। शोभा यात्रा माहेश्वरी भवन से रवाना हुई जिसे जयपुर माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष केदारमल भाला व शांतिलाल जाखोटिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महिलाओं ने कलश यात्रा के साथ-साथ दिल्ली से आए कलाकारों ने अघोरी नृत्य व हैरतंगेज करतब दिखाए। शोभा यात्रा में सत्यनारायण काबरा, पवन डागा, बाबूलाल काबरा, भगवती प्रसाद काबरा, नंदकिशोर लखोटिया, प्रेम प्रकाश सोमानी, रामस्वरूप सोमानी, विष्णु कांत काबरा, अजय मारू, श्रीकुमार लखोटिया, हरि काबरा, विजय सोमानी, शिव सोमानी, किशन काबरा, किशन लखोटिया, विष्णु काबरा, सुशील चितलांगिया, रमाशंकर फ्लोड, महेश सोमानी, मुरलीधर काबरा, निरंजन डागा, मुरारी लाल डागा, सांवरमल काबरा, डॉ. प्रकाश मूंदड़ा, श्याम मूंदड़ा, सुरेश बांगड़, मंगल चंद लखोटिया, अंजनी सोमानी, विक्रम काबरा, दिनेश सोमानी, बजरंग काबरा, राजकुमार काबरा, सुमित काबरा, महेश सोमानी, रविंद्र डागा, नरेश चितलांगिया, अशोक मारू, जयप्रकाश सोमानी, सुनील काबरा, अंकित काबरा, राजकुमार पटवा, नारायण काबरा, पन्नालाल सारडा, दिनेश बियाणी, लक्ष्मनगढ नागरिक परिषद के अध्यक्ष विष्णु भूत, पवन बुटोलिया, प्रतिपक्ष नेता ललित पुरोहित, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष विमल चिराणिया, लक्षमनगढ पत्रकार संघ के अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, व्यवसायी ऋषि जाजोदिया, जयप्रकाश सरावगी सहित, प्रमोद मंगलूणेवाला, ललित भूत, लक्ष्मीकांत चूड़ीवाला, अनिल चिराणिया, कुसुम पुजारी, अर्चना पुरोहित, संतोष काबरा, सोनू सोमानी, गीता जोशी, पवन शर्मा निर्मल आदि प्रबुद्ध जन मौजूद थे। कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रांतों से सपरिवार शामिल होने आए प्रवासियों ने स्थानीय माहेश्वरी समाज के बंधुओं का शानदार आयोजन, व्यवस्थाओं, आतिथ्य, फागोत्सव व स्नेह मिलन के लिए आभार जताया।