कर्नाटक के माहेश्वरी परिवारों में जरूरतमंदों के लिए अद्वितीय निवास सेवाकार्य

जैसा कि सबको विदित है सन 2018-19 वर्ष में श्री नंदकिशोर मालू, बेंगलूर निवासी की तरफ से गोकाक के पास कोन्नूर में जरूरतमंद चंडक परिवार को निवास एवं दुकानों के काम्प्लेक्स का बांधकाम का महत्वपूर्ण योगदान देकर एक अत्यंत कठिन परिस्थिति में जीवन निर्वाह करने वाले माहेश्वरी परिवार को आत्मनिर्भर बनाने का उदाहरण आज भी साक्षात हमारे सम्मुख प्रस्तुत है। उसी कडी में गत वर्ष नालवार में कांकाणी परिवार की विकट परिस्थिति देखकर मालूजी ने तुरंत निर्णय लिया कि उपलब्ध जगह के हिसाब से परिवार के लिए रहने योग्य पक्का आरसीसी का मकान और व्यवसाय के लिए एक छोटी सी दुकान के पूरे बांधकाम के लिए पूरे खर्च के योगदान के साथ नालवार समाज के अध्यक्ष महोदय को जवाबदारी दे दी। नालवार समाज की कडी मेहनत से बांधकाम पूरा हो गया है। इस मकान के उद्घाटन शुभ मुहूर्त दिनांक 16 मार्च 2025 को मालूजी के सुपुत्र श्री विमल मालू एवं उनके गुलबर्गा के परिवार सदस्यों द्वारा संपन्न हुआ। अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के कार्यसमिति सदस्य श्री बद्रीनारायण भट्टड, गुलबर्गा माहेश्वरी प्रगति मंडल के अध्यक्ष श्री विष्णुदास तापडिया, कर्नाटक के भूतपूर्व अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तमदास ईनाणी जो कि इस प्रोजेक्ट के सूत्रधार है, समाज के इस पवित्र कार्य में उपस्थित होकर नालवार माहेश्वरी समाज को शोभायमान किया। उद्घाटन के कार्यक्रम के पश्चात भोजन की व्यवस्था भी रखी गई।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन