इचलकरंजी में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री महेश नवयुवक मंडल द्वारा शिवोहम कार्यक्रम का शानदार आयोजन

समाज के युवा-साथियों को धार्मिक पर्वों का महत्व दर्शाने और भजनों में रुचि रखने वाले समाज की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से, महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवोहम एक शाम, भोले के नाम.. इस सामूहिक शिव-आराधना का अनूठा आयोजन श्री महेश नवयुवक मंडल, इचलकरंजी द्वारा किया गया। इस विशिष्ट आयोजन में, मुख्य यजमान के रूप में श्री सुरजमल बंकटलाल चितलांगिया (श्री पुरुषोत्तम, संजय, दिलीप चितलांगिया) के सहर्ष योगदान से 12 ज्योतिर्लिंग के दिव्य दर्शन हुए और..सहस्त्र शिवलिंग के दर्शन से सभी समाज बंधु भावविभोर हो गए। समाज के प्रख्यात शिव-परिवारों द्वारा नृत्य प्रस्तुति से शिव-पार्वती की आराधना की गई। शिव कल्याण पार्वती उत्सव का पूर्ण काम पायल मालपानी, गीता काबरा, श्री गोविंद मालपानी, श्री श्यामसुन्दर राठी और श्री अभिषेक मालपानी ने संभाला और इस उत्सव में चार चांद लगा दिये।

इस उत्सव-रूपी आयोजन में सम्पूर्ण समाज की अभूतपूर्व उपस्थिति रही और सभी ने इस आयोजन का उत्साह के साथ स्वागत किया। इस आयोजन में सभी  सत्संग-प्रेमीयों और साथियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। शिव-पार्वती के विवाह और सादृश्य झांकियों के साथ हल्दी, मेंहदी, बारात, वरमाला और कन्यादान के साथ सभी उत्सव का लाभ सपूर्ण इचलकरंजी माहेश्वरी संमाज ने एक अलग ही अनुभूति के साथ लिया और इस महाशिवरात्रि के पर्व को अविश्वसनीय बना दिया।

श्री महेश नवयुवक मंडल की पूरी टीम ने अपनी शत प्रतिशत मेहनत से इस आयोजन को भूतो न भविष्यति बना दिया। प्रोजेक्ट कमिटी अभिषेक सोनी, शुभम धूत, बालाप्रसाद भूतड़ा और दीपक खाबानी ने अपना काम बखूबी संभाला। अन्त में श्री महेश नवयुवक मंडल के अध्यक्ष चंद्रशेखर बांगड़ और सचिव अमित कुमार काबरा ने सभी समाज बंधुओं का तहे दिल से आभार माना और ऐसे और आयोजन समाज हित में लेने की गवाही दी।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन