छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा द्वार संगठन आपके द्वार कार्यक्रम सम्पन्न
छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा द्वारा अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के पदाधिकारीयों का 7, 8 एवं 9 मार्च 2025 को संगठन आपके द्वार कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। महासभा से महामंत्री अजय काबरा, उपसभापति मध्यांचल विजय राठी, संयुक्त मंत्री मध्यांचल दिनेश राठी, महामंत्राणी अखिल भारतवर्षीय महिला संगठन ज्योति राठी, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मूंधड़ा, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष रामरतन मूंधड़ा, प्रदेश मंत्री नंदकिशोर राठी, संगठन मंत्री गजेंद्र चाण्डक सहित प्रदेश सभा, जिला सभा के पदाधिकारी एवं कार्यकारी मण्डल सदस्य थे। प्रदेश सभा द्वारा पहले दिन धमतरी जिला सभा के महासमुंद, आरंग, राजिम, कुरूद, धमतरी व कांकेर, दूसरे दिन दुर्ग जिला सभा के गुंडरदेही परिक्षेत्र व राजनांदगांव जिला सभा के बालोद, डोंगरगांव, डोंगरगढ़ व राजनांदगांव वहीं अंतिम व तीसरे दिन दुर्ग जिला सभा के दुर्ग, साजा व बेमेतरा स्थानीय संगठन में महासभा के पदाधिकारियों के साथ संगठन आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित हुआ। स्थानीय संगठन में पहुंचकर समाजजनों से संवाद व संपर्क स्थापित किया गया।
तीसरे दिन राजनांदगांव में सर्वाइकल कैंसररोधी टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया गया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा - महिला सभा के तत्वाधान में श्री बांगड़ माहेश्वरी मेडिकल वेलफेयर सोसाइटी के सौजन्य से अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा की प्रेरणा से राजनांदगांव जिला माहेश्वरी सभा एवं श्री माहेश्वरी पंचायत राजनांदगाँव द्वारा यह टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया।
प्रदेश सभा ने महासभा के पदाधिकारियों के माध्यम से श्री देवीचंद राठी पार्षद महासमुंद, श्रीमती तारा टावरी पार्षद सिरपुर, श्री रानू लाल राठी एवं श्रीमती दीक्षा राठी पार्षद अभनपुर, श्रीमती कमला भूतड़ा एवं श्री राजकुमार गांधी पंच करहीभदर, ललित राठी उपसरपंच कोरर, श्रीमती आशा किशोर राठी पंच सिंगारभाठ कांकेर, कु नीतू कोठारी पार्षद बेमेतरा को नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि बनने पर एवं शार्क टैंक इण्डिया डील विनर बनने पर, फाउंडर एवं सीईओ रिपीट गुड कु ईशा झंवर, धमतरी का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
जीवनोपरांत देहदान की घोषणा करने पर श्री लक्ष्मीनारायण राठी एवं श्री देवकिशन कोठारी बेमेतरा का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर शतरंज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कक्षा 6 में अध्ययनरत लक्षिता राठी, डोंगरगढ़ एवं राष्ट्रीय स्तर पर मार्शल आर्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर अनुज दम्माणी, डोंगरगढ़ का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया।
महिला दिवस के अवसर पर बालोद व गुण्डरदेही परिक्षेत्र में महिला सुरक्षा केंद्रित मोबाइल एप्प लांच किया गया साथ ही उपस्थित सभी महिलाओं को इसे डाऊनलोड करवाकर इसके विभिन्न फीचर्स के बारे में जानकारी प्रदान की गई। महासमुंद व बेमेतरा में इस अवसर पर फूलों की होली आयोजित की गई थी।
संवाद सत्र में समाजजनों द्वारा अनेक विषयों पर महासभा के पदाधिकारियों से परिचर्चा की गई जिसमें विवाह आयोजनों पर हो रहे फिजूल खर्च व उसका अंधानुकरण, विवाह सम्बन्ध तय करने में मध्यस्थता की कमी, ग्रामीण क्षेत्रो में सम्बन्ध नही होने, बढ़ते तलाक के मामले, समाज की घटती जनसंख्या पर चिंतन, मारवाड़ी भाषा को बढ़ावा, समाज जनों के बीच आपस मे ही व्यापारिक सम्बन्ध की वृद्धि, हॉस्पिटल की स्थापना, स्कूल व विश्वविद्यालय की स्थापना, चिकित्सा या शिक्षा हेतु विभिन्न शहरों में जाने वाले समाज बंधुओं को समाज के भवन व हॉस्टल की सरलता से उपलब्धता, शिक्षा के लिए बाहर गए विद्यार्थियों को वहां के सामाजिक आयोजनों में सहभागीता, धमतरी, डोंगरगाँव व दुर्ग में माहेश्वरी भवन की मांग, किराए के घरों में रह रहे समाज बंधुओं के आवास आदि विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।
महामंत्री अजय काबरा ने कहा कि सर्वप्रथम आप 9, 10 एवं 11 जनवरी 2026 को सूर्यनगरी जोधपुर में आयोजित महाधिवेशन जिसे हमने सामाजिक कुम्भ की संज्ञा दी है आप सपरिवार आएं और इसमें डुबकी लगाएं। सामाजिक विषयों पर चर्चा करते हुए महामंत्री अजय काबरा ने कहा कि अनेक सामाजिक समस्याओं या विकृति के कारण हम स्वयं होते हैं इसके निराकरण के लिए हमें छोटे छोटे प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भदोई उत्तरप्रदेश से हैं जहां माहेश्वरी परिवार की संख्या केवल 25 है अत: आपकी हर एक समस्या को समझता हूँ।
बच्चो को शिक्षा के लिए बाहर जाना पड़ता है फिर वो बाहर ही जॉब करने लगते है ऐसे में जब कोई उस बच्चे की पूछताछ करता है तो लोग केवल घर व परिवार की ही जानकारी दे पाते है। ग्रामीण अभिभावक भी अपनी बच्ची ग्रामीण क्षेत्रो में नही देना चाहते या बच्चीयाँ जाना नही चाहती। विवाह आयोजनों पर फिजूल खर्ची निश्चित ही अभिश्राप है। प्रदेश, जिला व स्थानीय संगठन सादगीपूर्ण व आदर्श विवाह को मान्यता दे व उस परिवार, नवयुगल जोड़ी का अधिक से अधिक सम्मान करे। खर्चा पर चर्चा न करें तो ही खर्चा की विचारधारा को विराम मिलेगा। तीन व अधिक बच्चो के माता पिता का सम्मान किया गया। सारथी योजना की जानकारी दी गई जिसमें तीज त्यौहारों पर महिला मण्डल द्वारा बाहर से आकर शिक्षा ले रही समाज की बच्चीयों को पारिवारिक वातावरण में पूजा व उनके भोजन की व्यवस्था की जाती है, मुंबई, पुणे, कोटा, दिल्ली, भिलाई सहित देश के विभिन्न शहरों में उपलब्ध भवन व हॉस्टल सामाजिक बन्धुओं को सदैव उपलब्ध है आवश्यकता पडऩे पर प्रदेश संगठन के माध्यम से आप प्रयास करें। 2030 तक देश में 100 आईएएस व आईपीएस अधिकारी बनाने का लक्ष्य लेकर महासभा ने मिशन आईएएस 100 प्रारंभ किया है।
उपसभापति मध्यांचल विजय राठी ने संगठन से परिवार और व्यापार की कड़ी को जोड़ा और बताया कि संगठन की ताकत से हम कैसे आगे बढ़ सकते हैं। महासभा की विभिन्न योजनाओं से समाज जन लाभान्वित हो रहे है। यह योजनाएं समाज की अंतिम कड़ी तक पहुंचे व यह योजनाएं और कैसे अधिक कारगार हो। आपकी महासभा या समाज से क्या अपेक्षाएं हैं। इन्ही सब बातों को लेकर हम छत्तीसगढ़ के 3 जिलों के 14 संगठनों में पहुंचे है। आप सभी ने जो बातें और सुझाव साझा किए है निश्चित ही अनमोल है। छत्तीसगढ़ीया सबले बढिय़ा का नारा महासभा में भी गूंजता है। यह केवल नारा नहीं सच्चाई है और इसे हमने इस दौरे में पुन: नजदीक से अनुभव किया है।
संयुक्त मंत्री दिनेश राठी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सभा, महिला व युवा संगठन का तालमेल अद्वितीय है। हमें संगठन को सदैव सहयोग करना चाहिए। समाज से क्या मिला या मिलेगा के स्थान पर समाज को मैंने क्या दिया यह सोचना चाहिए। माहेश्वरी समाज प्रगतिशील समाज है। हमें अपने माहेश्वरी होने पर गर्व करना चाहिए। कम आय के जरूरतमंद परिवारों से, चिकित्सा लाभ हेतु नागपुर पहुंचने वाले माहेश्वरी बन्धुओं को, विदर्भ प्रदेश माहेश्वरी सभा के अंतर्गत संचालित ट्रस्ट, रामरतन सारडा मेडिकल हेल्प सोसायटी के माध्यम से आवश्यकतानुसार अधिकतम 2 लाख तक की सहायता प्रदान की जाती है।
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन महामंत्राणी ज्योति राठी ने महिलाओं को संगठित रहने, जिला व प्रदेश महिला संगठन में अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व करने हेतु प्रेरित किया। छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा अध्यक्ष सुरेश मूंधड़ा ने प्रदेश सभा द्वारा किये गए कार्यों का विस्तृत विवरण आंकड़ों सहित समाजजनों के बीच रखा। प्रदेश सभा के अंर्तगत संचालित छत्तीसगढ़ महेश सेवा निधि ट्रस्ट के माध्यम से मातोश्री योजना, छात्रवृत्ति, मेधावी सम्मान के साथ साथ श्री बांगड़ माहेश्वरी मेडिकल वेलफेयर सोसायटी से लाभ प्राप्त समाज जनों को रुपये 20,000 तक की चिकित्सा सहायता भी प्रदान की जा रही है। 1 एवं 2 जून 2024 को सम्पन्न विवाह योग्य युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन जीवनसाथी चयन 2024, दुर्ग जिला के अंतर्गत श्री माहेश्वरी पंचायत दुर्ग के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। 109 युवतियाँ इस सम्मेलन में उपस्थित थी। विवाह सम्बन्ध में मध्यस्थता की कमी की पूर्ति, युवक युवतियों को सुयोग्य जीवनसाथी चयन के लिए एक प्लेटफॉर्म प्रदान करने के उद्देश्य से जीवनसाथी चयन 2024 आयोजित था हर्ष है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से 30 से भी अधिक सम्बन्ध तय हुए हैं। साथ ही कहा कि प्रदेश सभा अंत्योदय परिवारों को समाज की मुख्य धारा में लाने व उनके आर्थिक उन्नति के लिए संकल्पबद्ध है। इस दिशा में लगातार प्रयास किए जाएंगे।
अध्यक्षा प्रदेश महिला संगठन शशि गट्टाणी ने स्थानीय महिला संगठन ईकाई के कार्यों को संतोषप्रद बताया। महिला संगठन समाज का आधार है अत: हमें अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते रहना पड़ेगा। निवत्र्तमान प्रदेश अध्यक्ष रामरतन मूंधड़ा द्वारा एबीएमएम सम्पर्क एप्प के महत्व एवं उसमें भरी जाने वाली जानकारियों से कैसे संगठन काम करता है इस पर अपने विचार व्यक्त किये। संगठन आपके द्वार का संचालन छत्तीसगढ़ प्रदेश सभा के मंत्री नंदकिशोर राठी ने किया व आभार प्रदर्शन संगठन मंत्री प्रदेश सभा गजेंद्र चांडक ने किया।
संगठन आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर सभी स्थानीय संगठन अध्यक्षगण व सचिवगण अपनी टीम के साथ लगभग 1 माह से रुपरेखा बना रहे थे जिसमें महासमुंद से पन्नालाल चाण्डक, कुरूद नवलकिशोर केला, धमतरी राजेन्द्र लढ्ढा, कांकेर नारायण दास राठी, निर्मल माहेश्वरी, बालोद स्वरूप राठी, गुण्डरदेही परिक्षेत्र सुशील गाँधी, राजनांदगाँव पवन डागा, दुर्ग अशोक राठी, डोंगरगाँव जगदीश गाँधी, डोंगरगढ़ सुनील तापडिय़ा, साजा रमेश कुमार राठी, लक्ष्मीनारायण चाण्डक, बेमेतरा अरुण राठी है। स्थानीय संगठन पदाधिकारीयों एवं उनकी टीम की सक्रियता के परिणामस्वरूप यह आयोजन सफल रहा।
संगठन आपके द्वार कार्यक्रम में प्रदेश सभा उपाध्यक्षगण डॉ. रमेश भट्टड़, रमेश केला एवं रामकिशन माहेश्वरी, प्रदेश सभा संयुक्त मंत्रीगण कमलकिशोर बियाणी, अजय सारडा व ओमप्रकाश टावरी कोंडागाँव, सहमंत्री जगदीश चाण्डक, विशेष आमंत्रित राधेश्याम राठी दुर्ग, सुनील माहेश्वरी भाटापारा, शरद राठी राजनांदगाँव, रेखराज मूंधड़ा वर्धा, महासभा कार्यसमिति सदस्य मोहन राठी, महासभा कार्यकारी मण्डल सदस्य वि_ल भूतड़ा, सम्पत काबरा, बृजकिशोर सुरजन, ओमप्रकाश टावरी दुर्ग, राजकुमार सारडा, संजोग टावरी, संयोजक बांगड़ ट्रस्ट नरेंद्र लोहिया, जिलाध्यक्षगण श्रीकिशन सारडा, राजेन्द्र गाँधी, गोविंद मालाणी, देवरतन तापडिय़ा व अनिल चाण्डक जिला सचिव आनंद द्वारकानी, गगन लढ्ढा व राजकुमार केला, महेश सेवा निधि प्रबन्ध न्यासी बालकिशन झंवर, मानद मंत्री सीए अजय सोमानी, प्रदेश कार्यकारी मण्डल सदस्य गोविंद सादानी, युवा संगठन महामंत्री राहुल राठी, महिला संगठन महामंत्राणी रूपा मूंधड़ा, कोषाध्यक्ष नंदा भट्टड़, उपाध्यक्ष उर्मिला टावरी, महिला जिलाध्यक्ष अनुराधा सारडा, युवा जिलाध्यक्ष प्रतीक भट्टड़, स्थानीय संगठन अध्यक्षगण अभनपुर जितेंद्र राठी, भिलाई हर्ष मंत्री सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित थे।
Latest News