बिहाणी एस.डी. कॉलेज की छात्रा गरिमा का एफ.सी.आई. में चयन

सेठ जी.एल. बिहाणी एस.डी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय श्रीगंगानगर की छात्रा गरिमा सोमानी पुत्री नरेश कुमार सोमानी का चयन फूड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (एफ.सी.आई.)में सहायक ग्रेड 3 (ए.जी.-3) पद के लिये हुआ है। गरिमा सोमानी ने वर्ष 2021 में महाविद्यालय से एम.एस.सी. बायोटेक्नोलोजी की डिग्री पूर्ण की थी। वह महाविद्यालय की मेधावी छात्रा रही है। डॉ. वरुण माहेश्वरी, बायोटेक्नोलाजी के विभागाध्यक्ष जैनेंद्र भाटी, व्याख्याता साक्षी सोनी व श्री दिनेश ने गरिमा सोमानी का सम्मान किया और पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री जयदीप बिहाणी, उपाध्यक्ष दीपक जैन, सचिव श्री नीरज बिहाणी, बिहाणी शिक्षा ट्रस्ट के निदेशक श्री राजेन्द्र राठी, निदेशक (अकादमिक) डॉ. एम.एल. शर्मा तथा उप-निदेशक (अकादमिक) श्री कमलजीत सिंह सूदन ने छात्रा गरिमा सोमानी को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन