श्रीबालाजी में होली स्नेह मिलन का आयोजन सम्पन्न
श्रीबालाजी माहेश्वरी समाज, माहेश्वरी युवा संगठन और माहेश्वरी महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में होली स्नेह मिलन का आयोजन माहेश्वरी भवन श्रीबालाजी (नागौर) में 9 मार्च 2025 को दोपहर 2 बजे रखा गया था जिसमें माहेश्वरी महिला मंडल की महिलाओं ने लड्डू गोपाल के संग अबीर गुलाल ओर गुलाब के पुष्पों से होली खेल कर भजन गाए एवं लड़कियों के साथ नृत्य कर समा बांधा। माहेश्वरी समाज के पुरूषों के द्वारा चंग की धाप पर फागोत्सव के पारम्परिक मधुर गीतों ने वातावरण को सुंदर बना दिया। तत्पश्चात समाज द्वारा स्नेह भोज का आयोजन किया गया। समाज के हर सदस्य का उत्साह दर्शनीय था ।
Latest News