श्री महेश महिला प्रगति संस्थान राजसमंद द्वारा फाग उत्सव का कार्यक्रम आयोजित
राजसमंद माहेश्वरी समाज के श्री महेश महिला प्रगति संस्थान द्वारा फाग उत्सव का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सभी ने गुलाल और फूलों से होली खेली और भजनों का आंनद लिया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में समाज की 16 वरिष्ठ माताओं का सम्मान जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता चेचाणी, जिला सचिव श्रीमती चंदा देवपुरा के साथ मंडल की सभी बहनों द्वारा किया गया। सभी माताओं का उपरना ओढा कर स्वागत-सम्मान किया गया। ग्रुप गेम में जीतने वाले विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष मानकँवर न्याति, सीमा असावा, राधिका लढ्ढा, मंजू जेथलिया, सपना अजमेरा, विमलेश अजमेरा, मंजू अजमेरा, पुष्प तोतला, गीता मंडोवरा, नीलम न्याति, उर्मिला तोषनीवाल, संपत राठी सहित कई महिलाएं सम्मिलित थी।
Latest News