जिला माहेश्वरी सभा आगरा ने मनाया होली मिलन समारोह

जिला माहेश्वरी सभा आगरा के सदस्यों द्वारा होली मिलन का कार्यक्रम दिनांक 9 मार्च 2025 को विजय क्लब, विजय नगर कालोनी, आगरा पर 4 बजे से मनाया गया। कार्यक्रम भगवान महेश के चित्र पर माल्यार्पण एवं समक्ष दीप प्रज्जवलन व महेश वंदना के साथ आरम्भ हुआ। कार्यक्रम में प्रथम में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम (क्वीज) में सदन में उपस्थिति में से 8-8 व्यक्तियों (पुरुष, महिला, युवाओं) के 4 ग्रुप बनाकर सभी से समाजिक स्तर एवं जनरल नालेज स्तर के प्रश्नो को पूछा गया। जिसमें प्रथम व द्वितीय पुरूस्कार के साथ साथ दो ग्रुप को सात्वना दिया गया। खुले मंच से भी प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम किया गया। होली के रंगारंग कार्यक्रम में महेश्वरी समाज अन्तर्गत वृद्धजन सम्मान 75 वर्ष व उससे उपर (महिला व पुरूष) सभी का श्रीफल, तुलसी की माला, शाल ओढाकर व पुष्पहार से सम्मान किया गया। इसके अन्तर्गत 85 वर्ष से उपर के (महिला व पुरूष) जिनकी सूचना प्राप्त हो गई थी, जो कि होली के रंगारंग कार्यक्रम में आने में असमर्थ थे स्वास्थ्य के कारण उनका सम्मान समाज बन्धओं ने कार्यक्रम से दो दिन पूर्व उनके घर जा कर किया जिसकी सभी ने बहुत ही प्रशंसा की ओर सभी कार्यकर्ताओं को बहुत बहुत धन्यवाद दिया। होली का धमाल रहा, सभी ने ब्रज के गीतों में विशेष होली के रसिया पर नृत्य के साथ आनन्द लिया। बरसाने ओर नन्दगांव की होली का माहोल नग रहा था। ब्रज के रसिया गीतों के होली का आनन्द लिया तत्पश्चात होली के शुभ अवसर पर सभी सदस्यों ने ठण्डाई के साथ साथ चाट का भरपूर आनन्द लिया। समापन पर भोजन में स्वदिष्ट पकवानो का तो जबाव ही नही था। हर एक व्यजन का स्वाद भी होली की तर्ज से मेल रख रहा था। कार्यक्रम में विशेष रूप से अनिल चाण्डक (अध्यक्ष जिला माहेश्वरी सभा, आगरा), सीए संजीव माहेश्वरी (राष्ट्रीय कार्यकारी मण्डल सदस्य अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा), महेन्द्र डागा (पूर्व अध्यक्ष जिला माहेश्वरी सभा आगरा, राष्ट्रीय कार्यकारी मण्डल सदस्य अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा), मनोज कुमार दुजारी (मंत्री), संजय काहाल्या (कोषाध्यक्ष), अशोक चाँडक (संगठन मन्त्री) अनुज टावरी, संजीव काहाल्या (उपाध्यक्ष), किशोर गांधी, शंकर सारडा, विकाश मोलासरिया, महेन्द्र भुराडिया (सहमन्त्री) राजीव गांधी, श्रीमती कान्ता गगरानी, श्रीमती रमा गगरानी, श्रीमती वीणा दूदानी, श्रीमती रितु गाँधी, श्रीमती साधना भूतडा, श्रीमती कामना गांधी के साथ साथ करीब 700 लोगों की उपस्थिति माहेश्वरी परिवारी जनों की रही।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन