वेंकटेश मंदिर डेगाना से निकाली गई निशान यात्रा में उमड़े श्यामभक्त
![]() |
राकेश करवा, डेगाना | Tue, 11-Mar-2025 | ![]() |
|---|
श्याम मंदिर में श्याम बाबा फाल्गुनी मेला महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में बाबा श्याम का दरबार सजाकर महाआरती की गई। शहर के वेंकटेश मंदिर से श्याम निशान पूजन कर बाबा श्याम की आरती निशान यात्रा की रवानगी हुई। श्याम मेला महोत्सव के दौरान बावा श्याम की विशाल पैदल निशान यात्रा शहर के वेंकटेश मन्दिर से रवाना होकर सदर बाजार, डिप्टी कार्यालय, अस्पताल चौराहा, चांदारूण फाटक होते हुए गांव चांदारूण होते हुए श्याम मंदिर चान्दारूण तक निकाली गई। श्याम मंदिर ट्रस्ट के मेला प्रभारी कंचनसिंह राठौड़ ने बताया कि पैदल निशान यात्रा में शहर के हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुष सहित श्याम प्रमियों ने भाग लेकर नाचते गाते श्याम दरबार पहुंचे। पैदल निशान यात्रा का शहर वासियों द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। निशान यात्रा में भक्तो के द्वारा गुलाल उड़ाकर भव्य आतिशबाजी की गई। श्याम भक्तो ने हाथो में निशान लेकर बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। बाबा श्याम के दर्शन करने के लिए अलग अलग गांवो से निशान यात्रा का आयोजन हुआ। जिसमे सांजू, किरड, भैया कला, ईडवा से श्याम भक्तो का जत्था बाबा श्याम के निशान हाथो में लेकर डीजे पर नाचते गाते हुए पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन किए। शहर से निकाली निशान यात्रा में भक्तो के द्वारा शीतल पेय, जूस श्याम भक्तो को पिलाया गया। निशान यात्रा को लेकर महिलाओ व बच्चो में खासा उत्साह देखने को मिला। छोटे छोटे बच्चो ने भी पैदल चलकर बाबा श्याम का जयकारा लगाया बाबा श्याम के दर्शन किए। बाबा श्याम का कोलकाता से आए कलाकारों ने श्रृंगार किया। भंवरलाल जाजू के द्वारा फाल्गुन एकादशी पर विशेष श्रृंगार कराया गया। मेले में खाने पीने के दुकानें, झूले, आइस्क्रीम, जूस की दुकानें पर भारी भीड़ देखने को मिली। श्याम दर्शन के लिए खेतों में बनी लंबी लाइनों से निकलकर श्याम भक्तो ने बाबा श्याम के अखंड ज्योत के दर्शन किए। मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया। श्याम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद हेड़ा ने बताया कि एकादशी के अवसर पर मंदिर प्रांगण श्याम बाबा के दरबार मे विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।। जिसमे सुप्रसिद्धि कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। साथ ही मंदिर परिसर में बाबा श्याम का भंडारे का आयोजन कर महाप्रसादी का भी आयोजन किया। इसी प्रकार मेला महोत्सव के तहत छप्पन भोग की झांकी और विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मेले का समापन होगा। लक्खी मेले में श्याम कमेटी सदस्यों द्वारा अलग-अलग व्यवस्था में अपना सहयोग दिया। इस अवसर पर मार्गदर्शक मंडल के महावीर सिंह राठौड, भंवरलाल जांगिड, ट्रस्ट के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद हेडा, उपाध्यक्ष सुगनचंद टेलर, कमल किशोर नावंधर, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार सारडा, महामंत्री सुरेश मोदानी, सह कोषाध्यक्ष सदासुख सोनी, मंत्री पवन कुमार मोदानी, प्रचारमंत्री मनोज कुमार मित्तल, राधेश्याम करवा, ओमप्रकाश टेलर, बेनीगोपाल शर्मा, रामेश्वरलाल खंडेलवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष राधाकिशन बिन्दा, बिरदीचंद तोषनीवाल, जगदीश चितलांगिया, नटवर मोदानी, राकेश करवा, मांगीलाल तोषनीवाल, कृष्ण अवतार हेडा, रमेश तापडिय़ा, दिनेश दरक, रमेश बांगड़, मनमोहन गिलड़ा सहित शहर के व्यापारी, पार्षद, सरपंच और जनप्रतिनिधियों ने मेले में भाग लिया। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।
Latest News

