माहेश्वरी महिला मंडल डेगाना ने मनाया फागोत्सव
![]() |
राकेश करवा, डेगाना | Mon, 10-Mar-2025 | ![]() |
|---|
माहेश्वरी महिला मंडल डेगाना के तत्वाधान में माहेश्वरी समाज की महिलाओं की ओर से शहर के माहेश्वरी भवन में फागोत्सव का आयोजन किया गया। माहेश्वरी महिला मंडल अध्यक्ष सुमित्रा सारडा व सचिव प्रियंका भूतड़ा ने बताया कि दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक फागोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री कृष्ण राधा की झांकी भी सजाई गई। समाज की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान महिलाओं ने फागोत्सव के अवसर पर एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। जिसमे होलिया में उड़े रे गुलाल..... तुम झोली भरलो भक्तों गुलाल से होली खेला रा...... भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। महिलाओं ने अबीर व गुलाल से साथ फूलों से होली खेलने का आनद उठाया। उन्होंने एक दूसरे को गुलाल व गुलाब के पुष्प लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। माहेश्वरी सेवक प्रतिनिधि राकेश करवा ने बताया कि फागोत्सव के मौके पर विभिन तरह की प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस अवसर सुमित्रा सारडा, प्रियंका भूतड़ा, सीमा तापडिय़ा, एकता भूतड़ा, संगीता सोमानी, कौशल्या सोनी, अनिता करवा, जया भूतड़ा, उषा तोषनीवाल, तारा जाजू, ललिता हेडा, गीता बांगड़, सुनीता जाजू, संगीता करवा, सुशीला सोनी, शोभा दरक, पूजा कालिया, भगवती सारडा, मंजू चितलांगिया, खुशी बल्दवा, भावना सोनी, किरण सोनी, इंद्रा करवा, परी तोषनीवाल, दृष्टि काबरा, चंद्रकांता बांगड़, संतोष तापडिय़ा, बबिता बजाज, भावना सारडा, पूनम कालिया, अंजू खटोड़, उषा तापडिय़ा, ममता लढ्ढा, कुसुम हेडा, शिखा काबरा सहित समाज की महिलाएं उपस्थित थी। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।
Latest News

