माहेश्वरी महिला मंडल सरदारशहर द्वारा फागोत्सव का आयोजन सम्पन्न

फागुन के महीने में माहेश्वरी महिला मंडल सरदारशहर द्वारा आयोजित फागोत्सव हर वर्ष की भांति 2 मार्च रविवार को स्थानीय राधाकृष्णा (माहेश्वरी) मंदिर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। सुंदर सुंदर पोशाकों में सजे हुए लड्डू गोपाल मंदिर में सखियों संग होली खेलने आये। मंडल की पधाधिकारियों व समाज की सभी वर्ग की महिलाओं ने कान्हा जी के साथ गुलाल एवं फूलों से होली खेली और सभी ने मिलकर आपस में गुलाल लगाया। समाज व अन्य समाज की महिलाओं ने बहुत ही सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। फाग के भजनों पर सभी महिलाओं ने शानदार नृत्य करके भगवान राधाकृष्ण को रिझाया और खूब आनंद लिया। ठाकुरजी को ठंडाई का भोग लगाकर सभी ने प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरित करके किया गया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन