माहेश्वरी संस्कृति, इन्दौर द्वारा खेल दिवस आयोजित

माहेश्वरी संस्कृति पंचम मीटिंग को माहेश्वरी संस्कृति खेल दिवस के रूप में 24 सितम्बर को रास वृंदावन, इन्दौर में मनाया गया। जिसके लिए पिछले 20 दिनों से संस्कृति के सभी सदस्य जुड़े हुये थे। जिसकी शुरुआत जन्माष्टमी से हो गई थी जिसमें सभी सदस्य ने भगवान श्री कृष्ण की झांकी सजाई, फिर टर्फ पर क्रिकेट मैच खेला, फिर सभी ने मनोरंजन करने के लिए फनी रील बनायी। श्रीमानजी ने श्रीमतीजी को इजहार करते हुए प्रेम पाती लिखी और रास वृंदावन गार्डन में योगा, एरोबिक्स, स्विमिंग, विभिन्न तरह के गेम्स और कराओके सिंगिंग का प्रोग्राम आयोजित किया गया था। यह जानकारी संयोजक मुनीश-किरण मालानी ने दी।

यहां पर देश का गौरव चंद्रयान-3 की अलग-अलग नाम से 6 टीम बनाकर गेम्स खिलाए। जिनके नाम जी.एस.एल.वी., आदित्य एल, मंगलयान, पी.एस.एल.वी., विक्रम, शिव शक्ति थे जिसमें संस्कृति के सभी सदस्यों ने बहुत बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी टीम का मार्च पास्ट भी हुआ बाद में सभी टीम को विभिन्न खेल खिलाए जिसमे डॉस बाल, रुमाल झपट्टा, सितोलिया, साकलबंदी, चेअर रेस सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किये गये।  कार्यक्रम के अध्यक्ष मनीष-कल्पना जाखेटिया रहे। प्रभारियों का दायित्व राधाकृष्ण-कल्पना जाखेटिया, अजय-अंजना माहेश्वरी, राजेश-ज्योति तोषनीवाल ने निभाया। समन्वयन अनिल-किरण डागा एवं आशीष-माधुरी गुप्ता ने किया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन