अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मथुरा भ्रमण

दिनांक 25/2/2025 माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा स्थानीय एस डी टी खजानी इंस्टिट्यूट (मथुरा) में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कानपुर से पधारीं राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती मंजू बांगड़ ने राष्ट्रीय समिति प्रभारी श्रीमती प्रेमा झंवर के साथ इस इस आयोजन को सफल बनाया।

पश्चिम उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष मोनिका माहेश्वरी, रजनी हरकूट, विनीता राठी, कांता गगरानी, अनुपम माहेश्वरी सभी सम्मानित अतिथियों ने अपने उद्गार व्यक्त किए। इंस्टिट्यूट की डायरेक्टर शिप्रा राठी ने अपने इंस्टिट्यूट में हस्तनिर्मित पटकों एवं गाय के गोबर से निर्मित प्लांटर के साथ एवं महिला संगठन अध्यक्ष रेखा शारदा एवं तृप्ति द्वारा धार्मिक पुस्तकों से सभी का अभिनंदन   किया गया।

मंजू बांगड़ ने अपने उद्बोधन में प्रभु श्री राम के स्वरूप का स्मरण किया एवं कई नायाब बातों का उल्लेख किया। आपने अपने वक्तव्य का प्रारंभ इस बात से किया की-जहाँ विश्वास है वहीं प्रभु का वास है। आपने कहा कि अकाल हो अगर अनाज का तो मानव मरता है सिर अकाल हो अगर संस्कारों का तो समाज बिगड़ता है। आपने पधाकारियों को इंजन की तरह भूमिका निभाने का कहा। राष्ट्रीय प्रोजेक्ट face and fight with कैंसर की जानकारी बहनों को दी। कैंसर उन्मूलन योजना के अंतर्गत वैक्सीनेशन की अपील की। राष्ट्रीय स्तर पर किए गए वस्त्र प्रोजेक्ट की सराहना की व पश्चिम उत्तर प्रदेश में हो रहे व्यापक कार्यों की भरपूर प्रसंशा की।

इस अवसर पर श्री हरिमोहन माहेश्वरी, सुशील दीवान, अनूप माहेश्वरी, अजय माहेश्वरी (राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश उपाध्यक्ष), गौरव राठी (कोषाध्यक्ष), अभिषेक (स्थानीय महामंत्री), राठी, शोभित, निश्चल (युवा संगठन प्रदेश महामंत्री), रेखा माहेश्वरी, कविता (महिला पत्रिका संपादक मंडल सदस्य), प्रिया (प्रदेश संस्कृति सिद्धा समिति संयोजिका) ऋचा, रुचिता (स्थानीय कोषाध्यक्ष), आभा माहेश्वरी, ज्योति माहेश्वरी, ज्योति, उषा दीवान, करुणा सुखानी आदि उपस्थित थे।

इंस्टिट्यूट के भ्रमण एवं शिप्रा राठी (स्वयं सिद्धा में टॉप टेन में चयनित) द्वारा किए जा रहे कार्यों (सामाजिक ढांचे की बेहतरी की ओर कृत संकल्पित) की मंजू बांगड़ ने मुक्त कंठ से सराहना की। उन्हें असल में स्वयं सिद्धा कहा। रेखा शारदा ने स्वागत भाषण, प्रिया, शिप्रा एवं तृप्ति राठी द्वारा संचालन एवं आभार किया गया।

इस अवसर पर वृंदावन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू बांगड़ ने सभी पदाधिकारियों के साथ भारतीय अभिनेत्री, प्रसिद्ध नृत्यांगना, राजनेता सांसद हेमा मालिनी से भी मुलाकात की व उनका अभिनंदन करते हुए राष्ट्रीय संगठन की ओर से शक्ति वंदनम सम्मान दिया एवं संगठन की एक बहिन द्वारा बनाया गया पोर्टेट भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर अनुपम भी द्वारा एक यात्रिक ऐप हेमा मालिनी द्वारा लांच किया गया जिसमे बाहर से आए तीर्थ यात्रियों को बृज के भ्रमण से संबंधित सभी जानकारियों से अवगत कराया जाएगा। बहुत ही कम समय में मथुरा स्थानीय महिला संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम सराहनीय रहा।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन