जसवंतगढ़ में शादी समारोह में बान की राशि गौशाला में दी
1 मार्च को एक शादी समारोह में बान की राशि को गौशाला में देने की नयी पहल करके एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। जहां एकं तरफ विवाह मंडप सजा था और शहनाइयों की गूंज के बीच सुजलांचल के सैंकड़ों लोग और प्रवासी अतिथि विवाह महोत्सव का आनंद उठा रहे थे। इस समारोह में बान भराने का काउंटर की जगह एक सजा हुआ घड़ा रख दिया गया और जो भी शादी समारोह में बांध की रस्म देने आया वह सब उसे घड़े में गोवंश के लिए राशि डालते गए।
सदन समिति जसवंतगढ़ के मंत्री पवन कुमार भंडारी ने पुत्र रौनक भंडारी के विवाह उत्सव में बान नेग को गौसेवा से जोड़कर समाज में एक प्रेरणादायक नवाचार स्थापित गया। शादी समारोह में सुरत गुजरात से प्रेरक मांगीलाल करवा ने बताया कि एक तरफ जहां कई घरों ने बान नेग लेना बन्द कर दिया है वहीं दूसरी और गौशाला अध्यक्ष ने बान और नेग की राशि को गौवंश की सेवार्थ रखकर अलग से काउंटर लगाकर ससम्मान ग्रहण की। विवाह समारोह में आए अतिथियों ने और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस कदम की प्रशंसा करते हुए एक नई शुरुआत बताया और वर वधु को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी।
Latest News