कोयंबटूर की ईवा फुमरा का कार्ट रेसिंग में अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन


कोयंबटूर निवासी श्री विवेक फुमरा एंव श्रीमती सरिता फुमरा की पुत्री सुश्री ईवा फुमरा ने यूएई मे अबुधाबी स्पोर्ट्स काउन्सिल द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्ट रेसिंग की बैम्बिनो यस हीट श्रेणी की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साल 2024-2025 सीजन की अंतरराष्ट्रीय कार्ट रेसिंग की इस श्रेणी की प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सुश्री ईवा फुमरा एक मात्र भारतीय लड़की है, बाकी अन्य सातों लड़के थे।


कार्ट रेसिंग प्रतियोगिता यूएई  के 2 शहरों में हो रही है। इसके कुल पांच राउंड होगे जिनमें से चार हो चुके हैं। पहले दो राउंड में सुश्री ईवा फुमरा द्वितीय आई एवं बाद के दोनों राउंड में प्रथम आई। प्रतियोगिता का पांचवा एवं आखिरी कंपटीशन राउंड 18 अप्रैल को होगा। इस बार का चौथा राउंड यास मरीना मेन सर्किट में हुआ जहां पर फॉर्मूला वन की गाडिय़ों की रेसेस होती है। यह गर्व का विषय है की सुश्री ईवा फुमरा 7 साल की उम्र से इन प्रतियोगिताओ में भाग ले रही है। माहेश्वरी समाज, सुश्री ईवा फुमरा के फाइनल राउंड मे प्रथम आने की प्रार्थना करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन