माहेश्वरी ट्रस्ट इन्दौर द्वारा सत्र 2025-26 में 50 लाख रुपये की स्कॉलरशिप देने का निर्णय
श्री माहेश्वरी विद्यालय ट्रस्ट इन्दौर की वार्षिक साधारण सभा श्री बनवारलाल जाजू सभाग्रह, इन्दौर पर आमंत्रित की गई। ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तमदास पसारी, उपाध्यक्ष श्री हरीश माहेश्वरी, सचिव सीए भरत सारड़ा, कोषाध्यक्ष श्री पवन लढ्ढा, ट्रस्ट के निवत्र्तमान अध्यक्ष श्री अशोक डागा, श्री माहेश्वरी हायर सेकेंडरी स्कूल के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र बाहेती, श्रीमती फु.मु. झंवर, माहेश्वरी कन्या छात्रावास की उपाध्यक्ष श्रीमती रमा शारदा, श्री बी.डी. तोषनीवाल, माहेश्वरी बाल मंदिर के अध्यक्ष श्री अनिरुद्ध केला, श्री आरपीएल माहेश्वरी महाविद्यालय के उपाध्यक्ष श्री कमलनारायण भुराडिया, श्री आर.के. डागा, माहेश्वरी एकेडमी की अध्यक्ष श्रीमती पंकज सोनी ने भगवान उमा महेश को माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर साधारण सभा का शुभारंभ किया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तमदास पसारी ने अध्यक्षीय उद्बोधन में ट्रस्ट द्वारा लिये गये दूरगामी निर्णयों की सभी को जानकारी दी और बताया की आज से 103 वर्ष सन् 1921 में स्थापित माहेश्वरी स्कूल आज छत्रीबाग परिसर में वट वृक्ष का स्वरुप ले चुका है तथा ट्रस्ट के अन्तर्गत संचालित पांचो शैक्षणिक संस्थाओं में 6000 से अधिक विद्यार्थी विद्या अध्ययन कर रहे है। यहां से शिक्षित आज देश भर में उच्च पदो पर या उद्योग समुह में है।
श्री पसारी ने घोषणा दोहराई की श्री माहेश्वरी हायर सेकेंडरी स्कूल को सीबीएसई से संबंद्धता प्राप्त हो गई है और नवीन सत्र 2025-26 के लिये प्री नर्सरी से कक्षा 9वीं एवं कक्षा ग्यारहवीं सीबीएसई के माध्यम से लगाई जाएंगी। स्कूल 1 अप्रेल 2025 से आरंभ होगें ट्रस्ट द्वारा यह भी निर्णय किया गया है कि 300 विद्यार्थियों को फीस में 50 प्रतिशत तक की रियायत दी जाएगी यह राशि लगभग 50 लाख रुपये की होगी। मेघावी विद्यार्थियों, जरुरतमंद विद्यार्थियों एवं माहेश्वरी परिवारों को प्राथमिकता रहेगी। ट्रस्ट ने श्री माहेश्वरी इंस्टीट्युट ऑफ मेनेजमेंट एंड साईस भी आरंभ करने का निर्णय लिया है जिससे की उच्च शिक्षा रियायती दरों पर इन्दौर एवं आसपास के नगरों के विद्यार्थियों को दी जा सके। शासकीय नियमों का पालन करते हुए शिक्षा और संस्कार सेवा के माध्यम से देना ट्रस्ट का उद्देश्य रहा है और इसी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए ट्रस्ट निरंतर कार्य कर रहा है। श्री माहेश्वरी हायर सेकेंडरी स्कूल की प्री नर्सरी से कक्षा 5 वीं तक की कक्षाएं है श्री बी.डी. तोषनीवाल कैंपस में लगाई जाएगी एवं कक्षा छठी से ग्यारहवीं तक की कक्षाएं है श्री आर.के. डागा कैंपस में लगाई जाएंगी। यह दोनो ही कैंपस बहुमंजिले अत्यंत सुसज्जित, बडे हवादार कमरे और पढ़ाई के लिए अनुकुल वातावरण देने वाले है। परिसर में ही विशाल खेल का मैदान इंडोर आउटडोर गेम्स की सुविधा एवं सभी आवश्यक सुविधाएं दी गई है। कम्प्युटर लेब, लैबोरेट्रीज, लाईब्रेरी, डांस, म्युजिक व एवी रुम दिए है। अनुभवी शिक्षक अपनी सेवाएं दे रहे है।
ट्रस्ट के सचिव सीए भरत सारड़ा ने गत साधारण सभा 4 नवंम्बर 2023 के उपरांत की गतिविधियों का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं वर्ष भर की ट्रस्ट एवं संचालित संस्थाओं द्वारा आयोजित गतिविधियां एवं उपब्धियों की जानकारी दी। आपने बताया कि छात्रावास परिसर में 12 कमरों का नवीकरण कर दिया गया है। श्री माहेश्वरी हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा सातवीं से 12 वीं तक की छात्राओं के लिये होस्टल की व्यवस्था इसी में उपलब्ध रहेगी। महाविद्यालय मे ई-लाईब्रेरी व कम्प्युटर कक्ष निर्माणाधीन है। श्री आर. के. डागा कैंपस मे स्टाफ रुम व मेस का नवीनीकरण भी किया गया है। समाज बंधुओं से लिया लोन भी वापस लौटा दिया है।
कोषाध्यक्ष श्री पवन लढ्ढा ने ट्रस्ट एवं संचालित श्री माहेश्वरी हायर सेकेंडरी स्कूल, श्री बी.डी. तोषनीवाल माहेश्वरी बाल मंदिर, श्री आर. के. डागा माहेश्वरी एकेडमी, श्रीमती फूलबाई मुरलीधर झंवर माहेश्वरी कन्या छात्रावास, श्री आरपीएल माहेश्वरी महाविद्यालय के वित्तीय वर्ष 2023-24 के अंकित हिसाब प्रस्तुत किए गए जिन्हे सर्वानुमति से स्वीकृत किया गया।
साधारण सभा मे आए प्रस्ताव को स्वीकार सर्वानुमति से तय हुआ कि वर्ष 2024-25 से ही सभी सदस्य प्रतिवर्ष 1000 रु. ट्रस्ट को प्रदान करेगे तथा नियमित राशि प्रदान करने वाले ही आगामी साधारण सभा में हिस्सा ले सकेगें। साधारण सभा में उपस्थित सदस्यों के प्रश्न एवं शंकाओं का समाधान पदाधिकारी ने किया। माहेश्वरी विद्यालय ट्रस्ट के मार्गदर्शन में परिसर मे संचालित सभी शैक्षणिक संस्थाएं एवं छात्रावास अच्छा कार्य कर रही है इसके लिये संस्था के पदाधिकारियों व शैक्षणिक समिति सदस्यों को उपस्थित सदस्यो द्वारा बधाई दी गई। अंत में वर्षभर में दिवंगत सदस्यों को मौन श्रृद्धाजंलि दी गई। आभार ट्रस्ट के सचिव सीए भरत सारड़ा ने माना।
Latest News