कोयम्बटूर के श्री मदन गोपाल भुराडिय़ा बिजनेस लीडर ऑफ दी ईयर अवार्ड से सम्मानित
कोयंबटूर माहेश्वरी सभा के वरिष्ठ सदस्य श्री मदन गोपाल भुराडिया को हाल ही मे कोयंबटूर मे आयोजित दो दिवसीय छठी (6ह्लद्ध) द्विवार्षिक आल इंडिया कॉटन सम्मेलन मे बिजनेस लीडर ऑफ दी ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस सम्मेलन का आयोजन इंडियन कॉटन एसोसिएशन लिमिटेड एंव इंडियन कॉटन फेडरेशन ने सयुंक्त रूप से किया था। सम्मान स्वरूप श्री भुराडिया को शाल पहनाकर स्मृति चिन्ह एंव प्रमाण पत्र दिया गया, जिसमे श्री भुराडिया की संक्षिप्त जीवनी लिखी गई। श्री भुराडिय़ा का जन्म 1952 मे जयपुर मे हुआ था। 1956 मे कोयंबटूर मे स्कूल की एवं क्कस्त्र कालेज ऑफ आर्ट्स & साइंस से स्नातक उपाधि ली। उन्होंने कॉटन एवं यार्न मे ट्रेडिंग के व्यवसाय की शुरुआत करते हुए इसे काफी उंचाई तक लेकर गये। आज टेक्सटाइल उद्योग मे श्री भुराडिया का सम्मानित नाम है। श्री भुराडिया अपने व्यवसाय के साथ समाज सेवा मे भी अग्रणी है एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओ जैसे श्री नेहरु विद्यालय संस्थान, कोयंबटूर वेल्फेयर एसोसिएशन, महावीर गौशाला, माहेश्वरी सभा आदि की कार्यसमितियो मे विभिन्न पदो पर अपनी सेवाए देते रहे है। माहेश्वरी सभा श्री भुराडिय़ा के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुंदर भविष्य की शुभकामनाए देते हुए इस सुयश पर गर्व महसूस करती है।
Latest News