सर्वेश साबू, रांची ने बढाया समाज का गौरव
रांची निवासी श्री अरुण साबू श्रीमती रंजना साबू के प्रतिभाशाली सुपुत्र सर्वेश साबू ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का परचम फहराते हुए CMA (Institute of Cost and Management Accountants of India) की दिसंबर 2024 में आयोजित फाइनल की परीक्षा में AIR-7 Rank लाकर CMA की डिग्री प्राप्त कर समाज तथा परिवार का गौरव बढ़ाया है। सर्वेश ने CMA की इंटरमीडिएट परीक्षा में भी AIR-1 रैंक प्राप्त किया था। मेधावी सर्वेश की रुचि क्रिकेट खेल में भी है। हाल ही में आयोजित MPL में सर्वश्रेष्ठ बॉलर का खिताब भी अर्जित किया था। सर्वेश के पिता श्री अरुण साबू का अपर बाजार में अपना व्यवसाय है तथा माता श्रीमती रंजना साबू गृहणी है। सर्वेश की इस सफलता पर माहेश्वरी सेवक पत्रिका परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Latest News