कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के अन्तर्गत श्री रामरतन भूतड़ा सूरत ने लिया 100 बोरवेल बनाने का संकल्प

दिनांक 28/1/2025 को नाल बड़ी तलाई (बीकानेर) में कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान का शुभारम्भ केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री श्री सी.आर.पाटिल ने रेनवाटर हार्वेस्टिंग संरचना (रिचार्ज शाफ्ट) का उद्घाटन कर किया। इस अवसर पर गडियाला (बीकानेर) के मूल निवासी हॉल सूरत प्रवासी भामाशाह श्री रामरतन भूतड़ा विशेष रूप से उपस्थित थे। केन्द्रीय मंत्री के सानिध्य में श्री भूतडा ने विधिवत पूजा अर्चना कर रिचार्ज शाफ्ट का शिलान्यास किया तथा राजस्थान में 100 बोरवेल करवाने का संकल्प लिया। 

केन्द्रीय मंत्री श्री पाटिल ने अपने सम्बोधन में कहा कि कर्मभूमि से मातृशक्ति अभियान के तहत अब तक वर्षा जल संग्रहण और संरक्षण हेतु साढे चार लाख रिचार्ज बोरवेल बनाये गये है। केन्द्रीय मंत्री ने भामाशाह श्री भूतड़ा द्वारा 100 बोरवेल बनाने के संकल्प लिये जाने की भुरी-भुरी प्रशंसा की। केन्द्रीय मंत्री ने बीकानेर के पीबीएम हास्पीटल में संचालित भोजनालय का भी भ्रमण करते किया जहां प्रतिदिन 5000 लोग 5 रूपये में भरपेट भोजन करते हैं। भोजनालय की शानदार व्यवस्था व जनसेवा की ऐसी उदार भावना देखकर वे अभिभुत हो गये। ज्ञात रहे कि इस भोजनालय के संस्थापक व अध्यक्ष श्री रामरतन भूतड़ा है। ऐसे भामाशाह श्री भूतडा पर न केवल बीकानेर व सूरत वरण सम्पूर्ण भारतवर्ष के माहेश्वरी समाज को गर्व हैं।
( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन