श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल बीकानेर द्वारा हुआ मां सरस्वती का पूजन

मरू नायक मोहता चौक बीकोर स्थित श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल कार्यालय में बसंत पंचमी के पद्यवन अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की गई। प्रेस नोट जारी करते हुए श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल के मंत्री सुशील कुमार करनानी ने बताया कि मंडल द्वारा सदैव की तरह इस बार भी मंडल कार्यकारिणी के सदस्यों ने मंडल के अध्यक्ष सत्यनारायण राठी के नेतृत्व में मां सरस्वती के छायाचित्र का पूजन विधि विधान से किया गया। तत्पश्चात उपस्थित सभी सदस्यों ने मां सरस्वती की आरती कर मां सरस्वती का सभी के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। मंडल के उपमंत्री पवन कुमार राठी ने बताया कि कार्यक्रम के पश्चात अध्यक्ष सत्यनारायण राठी द्वारा जानकारी दी गई की हर वर्ष की भांती माहेश्वरी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित होने वाले सेठ गिरधर दास मूंधड़ा पुरस्कार की घोषणा अति शीघ्र आगामी मीटिंग में तय करके घोषित कर दी जाएगी। इस कार्यक्रम में जहां एक और श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे वही समाज के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन