श्री उमा शंकर बागडी बीकानेर बने अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी
प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय, राजस्थान, बीकानेर में कार्यरत श्री उमा शंकर बागडी की सहायक प्रशासनिक अधिकारी से अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नति होने पर यथावत कार्यग्रहण के आदेश होने पर श्री बागडी ने उक्त पद पर दिनांक 31 जनवरी 2025 को कार्यग्रहण कर लिया। श्री बागडी ने अपनी राजकीय सेवा राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर के माध्यम से आयोजित परीक्षा में सफल रहने पर कनिष्ठ लिपिक (कनिष्ठ सहायक) के रूप में 14 अगस्त 2001 को राजकीय माध्यमिक विद्यालय मलसीसर, सुजानगढ चूरू से प्रारम्भ की। इनका स्थानांतरण होने पर 12 नवम्बर 2002 को राजकीय करणी उच्च माध्यमिक विद्यालय देशनोक में कार्यग्रहण किया। सन् 2008 में इनका स्थानांतरण प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय- राजस्थान, बीकानेर में हुआ, तब से अब तक निरन्तर निदेशालय में कार्यरत है। सन 2016 में पदोन्नति पर वरिष्ठ सहायक बने तथा सन् 2022 में सहायक प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नत हुए। श्री बागडी की रूचि लेखन क्षेत्र में भी रही है। माहेश्वरी सेवक, मासिक पत्रिका सहित विभिन्न समचार पत्रों में इनकी रचनाएॅं समय-समय पर प्रकाशित होती रहती है।
Latest News