डेगाना में प्रभात फेरी के 11 साल पूर्ण होने पर मनाया वार्षिकोत्सव, निकाली प्रभात फेरी
![]() |
राकेश करवा, डेगाना | Sat, 01-Feb-2025 | ![]() |
|---|
डेगाना वेंकटेश सत्यनारायण मंदिर से चल रही प्रभात फेरी के 11 साल पूर्ण होने के अवसर पर वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रभात फेरी के मुख्य व्यवस्थापक रमेशचंद बांगड़ व श्रदालु राकेश करवा ने बताया कि 10 साल पहले श्रीमदभागवत कथा के आयोजन के दौरान जोधपुर के संत राधाकृष्ण महाराज के सानिध्य में प्रभात फेरी शुरू की थी। उसी दिन से निरन्तर आज दिन तक प्रात: 5.30 बजे से प्रभात फेरी निकाली जा रही है। प्रभात फेरी के 11 वर्ष पूर्ण होकर 12वे वर्ष में प्रवेश होने के अवसर पर प्रात: 5.30 बजे प्रभात फेरी वेंकटेश सत्यनारायण मंदिर से गाजे बाजे के साथ निकाली गई। प्रभात फेरी में महिलाएं, पुरुष व बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रभात फेरी शाहर के सदर बाजार, रेलवे स्टेशन, मिडिल स्कूल, श्री राम चोराया, गायत्री मंदिर, बाबा रामदेव मंदिर होते हुए मंदिर पहुँची। प्रभात फेरी में गोविंद बोलो गोपाल बोलो... जयश्री श्याम जयश्री श्याम खाटू वाले बाबा जय श्री श्याम. श्री राधे गोपाल भज मन श्री राधे की धुन भक्तगण लगाते हुए चल रहे थे। प्रभात फेरी का जगह जगह रंगोली बनाकर, पटाखे छोडकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शहर में निकाली गई प्रभात फेरी में भक्तो के द्वारा जगह जगह भव्य आतिशबाजी कर नाचते गाते हुए चल रहे थे। प्रभात फेरी के मंदिर पहुंचने पर पुष्प वर्षा की गई। ठाकुर जी आरती कर भक्तो को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मंदिर के वैद्यनाथ करवा, रमेशचंद बांगड़, राधेश्याम करवा, कुशालचंद टेलर, पवन सोमानी, द्वारका प्रसाद हेडा, मनोज मित्तल, राकेश करवा, ओमप्रकाश मालू, रामस्वरूप सोनी, रामकुमार खटोड़, कमल काबरा, अशोक तापडिय़ा, चम्पालाल दायमा, राधेश्याम टेलर, प्रदीप बजाज, मनोज सारडा, रामेश्वरलाल खंडेलवाल, जेठमल माली, डॉ. एस.एन. माहेश्वरी, डॉ. आर. के. चौधरी, गजाधर भूतड़ा, शिवराज चांडक, शांतिलाल पारीक, प्रताप सिंह मेड़तिया, जयेंद्र सिंह बिका, घनश्याम करवा, पवन पुरोहित, कृष्णकुमार पराशर, रामअवतार चांडक, नंदकिशोर तोषनीवाल, गणपतलाल करवा, रमेश हेड़ा, प्रभुराम डूडी, कृष्णाअवतार हेड़ा, बृजमोहन करवा, घनश्याम करवा, नारायण सारडा सहित भक्तगण मौजूद थे। यह जानकारी हमारे प्रतिनिधि राकेश करवा ने दी।
Latest News

