माहेश्वरी समाज का वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन सम्पन्न

माहेश्वरी समाजोत्थान समिति (अंतर्गत माहेश्वरी सभा) एवं तेजस्वनी माहेश्वरी महिला समिति के संयुक्त तत्वाधान में मनमीत का गठजोड़ नाम से वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन बालाजी बैंक्वेेट, बागुईहटी में 11 जनवरी 2025 को किया गया। उद्घाटनकर्ता धर्मपरायण श्रीमती रजनी देवी भंवरलाल जाजू,  मुख्य अतिथि प्रसिद्ध उद्योगपति श्री श्यामसुंदर राठी, प्रमुख वक्ता के तौर पर जाजू ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं उद्योगपति श्री हरि नारायण राठी ने अपने विचार साझा किए। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी एवं उद्योगपति श्री हरिशंकर झंवर, सम्मानित अतिथि धर्मपरायण श्रीमती दुर्गा देवी मूंधड़ा एवं मार्गदर्शक के तौर पर माहेश्वरी सभा के सभापति श्री बुलाकी दास मिमाणी ने आए हुए समाज बन्धुओं एवं अतिथियों का अभिवादन एवं स्वागत तिलक (श्री) लगाकर किया। कार्यक्रम अध्यक्ष प्रसिद्ध उद्योगपति श्री हरि किशन राठी, प्रेरणास्रोत धर्मपरायण समाजसेवी श्री पुरुषोत्तम मिमाणी, कोलकता प्रदेश अध्यक्ष श्री विनोद जाजू, जागृती संघ अध्यक्षा श्रीमती संगीता लखोटिया ने अपनी शुभकामनाएं भेजी। समाजोत्थान अध्यक्ष उमेश राठी, उपसभापति श्रीभगवान दास मूंदड़ा, तेजस्वनी सभापति श्रीमती सरोज झंवर ने सबको धन्यवाद ज्ञापन दिया। सचिव श्रीमती सरिता बाहेती, उपसभापति श्रीमती जया तापडिय़ा, श्रीमती सुलोचना मूंदड़ा, श्रीमति सरोज मूंधड़ा, श्रीमती गणपति लढ्ढा, श्रीमती अंजू जाजू, श्रीमती अंजू नादानी, श्रीमती सीमा भट्टड़ एवं सभा शाखा संस्था, वृहत्तर कोलकाता के पदाधिकारी व अनेक समाजिक बंधुओ ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। दोनों समिति की कार्यकारिणी, गंठजोड़ समिति सदस्यों ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित किया और बायोडाटा फाइल से भी बायोडाटा आदान प्रदान किए।

कार्यक्रम की परिकल्पना को साकार करने वाली और दो समितियों को साथ काम करने की प्रेरणा देने वाली श्रीमति जमुना हेडा ने कार्यक्रम की पूरी बागडोर संभाली। माहेश्वरी समाजोत्थान समिति मंत्री मन मोहन राठी ने सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी, सभा उपमंत्री अशोक चांडक, वरुण बिनानी एवं दोनों समितियों के कार्यकर्ताओं ने आए हुए अतिथियों का सम्मान किया। इस परिचय सम्मेलन में नई तकनीक पर क्यूं आर कोड के तहत सभी आये हुए प्रत्याशी को बायोडाटा दिये गये। सभी ने, नई सोच के साथ किये गए बायोडाटा के आदान-प्रदान को एक सराहनीय कदम बताया। यह कोलकात्ता वासियों के लिए एकदम नया अनुभव था। परिचय सम्मेलन में पूरे भारतवर्ष से बायोडाटा आना बहुत ही अच्छा संकेत रहा। कार्यक्रम को क्यूं आर कोड की नई तकनीक होनहार युवा नीरज लड्डा ने दी और गुगल फार्म व अन्य जिम्मेदारियों को प्रतिभावान अभिषेक तापडिय़ा ने सभाला। इन दो युवाओं ने ही वास्तव में परिचय सम्मेलन को सफल बनाया।

कार्यक्रम का सफल संचालन वर्षा मूंदड़ा ने किया। कार्यक्रम संयोजक घनश्याम सोमानी, माधुरी तोषनीवाल ने कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए। सभी कार्यकर्ताओ का कार्यक्रम समापन में शिल्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम समापन हषोल्लास से पुन: कार्य को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ किया गया। तकनीकी सुविधाओं से परिपूर्ण यह वैवाहिक परिचय सम्मेलन पूर्णतया सफल रहा, जहां बहुत से प्रत्याशियों ने आपसी सहमति से वैवाहिक संबंध जोडऩे में कदम आगे बढाया। करीब एक हजार से ज्यादा बायोडाटा एक्सचेंज किए गए। लगभग 500 प्रत्याशी-अभिभावक प्रत्यक्ष मौजूद रहे।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन