समय पर विवाह हो, युवतियों का 21 वर्ष की आयु में और युवाओ का 23 वर्ष की आयु में विवाह हो - अर्थमंत्री राजकुमार काल्या

मध्य राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा और महिला व युवा संगठन के मालपुरा में आयोजित संयुक्त अधिवेशन में अ.भा. माहेश्वरी महासभा के राष्ट्रीय अर्थमंत्री श्री राजकुमार जी काल्या मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और समाज में व्याप्त समस्याओं यथा सगाई पश्चात संबंधों का छूटना, विवाह उपरांत तलाक की समस्या तथा समाज की घटती जनसंख्या जैसी अनेक समस्याओं का एकमात्र निराकरण समाज के युवक और युवतियों का समय पर विवाह होना बताया और युवतियों का 21 वर्ष की आयु में और युवाओं का 23 वर्ष की आयु में विवाह हो जाए, इस बात पर जोर दिया। श्री काल्या ने अपने उद्बोधन में कहा कि जरूरतमंद परिवारों को विजन 2030 तक आर्थिक दृष्टि से समृद्धशाली बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाना है। कोरोना से मालपुरा के  एक परिवार के माता-पिता की मृत्यु के बाद उनके छोटे-छोटे तीन बच्चों के लिए मकान के लिए सदन में उपस्थित सभी बंधुओ से आर्थिक सहयोग हेतु आग्रह किया और तुरंत ही मकान के लिए आवश्यक सहयोग के लिए स्वीकृति प्राप्त हो गई।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन