रतनगढ़ में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

रतनगढ़ माहेश्वरी भवन में 76वा गणतंत्र दिवस न्यूजीलैंड से पधारे श्री अरविंद लाहोटी ने झंडा फहराया। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में लगे विशाल रक्तदान शिविर का अरविंद लाहोटी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। रक्तदान शिविर में 160 रक्तदाताओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया जिसमे 103 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। 57वी बार रक्तदान करने वाले श्री पवन कुमार पचलंगीया, माहेश्वरी समाज से महेश जाजू कृष्णा जाजू दम्पति जिन्होंने सामूहिक रक्तदान करने की एक मिसाल पेश की, 8 महिला रक्तदाताओं व समाज की प्रेरणा से 10 जनों ने मरणोपरांत नेत्र दान का संकल्प पत्र भरा उन सभी का माहेश्वरी समाज द्वारा सम्मानित किया गया।

( Connecting with social media platform )
App | Old Edition   | Facebook   | Youtube   | Instagram
( पर फ़ॉलो भी कर सकते है )

Latest News


विज्ञापन